देश के दूसरे उपराष्ट्रपति हुए जगदीप धनखड़ जिन्होंने उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए अतिशय क्षेत्र महावीर जी के दर्शन किए क्षेत्र के दर्शन कर हुए अभिभूत उपराष्ट्रपति धनखड़

धर्म

देश के दूसरे उपराष्ट्रपति हुए जगदीप धनखड़ जिन्होंने उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए अतिशय क्षेत्र महावीर जी के दर्शन किए क्षेत्र के दर्शन कर हुए अभिभूत उपराष्ट्रपति धनखड़
श्री महावीर जी
देश के उपराष्ट्रपति महोदय श्री जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र पहुंचकर प्रभु महावीर स्वामी के दर्शन किए।

 

 

वह देश के दूसरे उपराष्ट्रपति हो गए जो उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए इस अतिशयकारी भगवान के दर्शन करने पहुंचे। वे लगभग 20 मिनट यहां पर रुके। उन्होंने प्रभु महावीर स्वामी की प्रतिमा को एक टक निहारा वे दर्शन कर काफी अभिभूत दिखाई दिए। उन्होंने रत्न प्रतिमाओं के भी दर्शन किए।


उनके क्षेत्र कमेटी की ओर से भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति महोदय ने क्षेत्र की जमकर तारीफ की।

 

उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आज की महती आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा वर्तमान में भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को आज पूरे विश्व को आवश्यकता है। सभी से कहा कि भगवान महावीर के आदर्शों को सभी को जीवन में अपनाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति महोदय ने भगवान महावीर स्वामी की आराधना करते हुए उनकी मंगल आरती की

 

 

 

एवं गौरवशाली परंपरा का निर्माण करते हुए उपराष्ट्रपति महोदय के मंगल आगमन पर अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल की अगुवाई में उनके मस्तक पर केसर का तिलक लगाकर उन्हें प्रभु महावीर स्वामी का चित्र देते हुए माल्यार्पण किया गया।

 

 

इसके बाद वे लगभग 1:52 पर धौलपुर हेतु प्रस्थान कर गए। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा अपने आप में एक कई मायना लेकर आई है। इस क्षेत्र का अतिशय एवं प्रभु भगवान महावीर स्वामी की प्रतिभा अपने आप में अतिशयकारी है। यह उपराष्ट्रपति महोदय के आने से परिलक्षित होता है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *