जयकारों के बीच हुआ आचार्य वैराग्य नन्दी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का श्री महावीर जी में भव्य मंगल आगमन- आचार्य वर्धमान सागर महाराज सहित सभी साधू संतों से हुआ भव्य मिलन व महासमागम
श्री महावीरजी
-दिगम्बर जैनाचार्य 108 वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 21 पिच्छिकाओं सहित एवं जहाजपुर स्वस्ति धाम प्रणेत्री,भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में शनिवार,3 दिसम्बर को विशाल जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
इस मौके पर जो आलम था वह अभूतपूर्व था, बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
विनोद जैन कोटखावदा से मिली जानकारी बताया कि आचार्य श्री ससंघ एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश जुलूस प्राकृतिक चिकित्सालय से प्रारंभ हुआ जो बैण्ड बाजों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगाते हुए मुख्य मंदिर के द्वार पर पहुंचा। जहां क्षेत्र कमेटी पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा आचार्य वैराग्य नन्दी एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के पाद पक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की गई।
आचार्य श्री एवं आर्यिका माताजी ससंघ ने मुख्य मंदिर में भगवान महावीर की मूंगावर्णी अतिशयकारी प्रतिमा के दर्शन किए तथा श्री महावीरजी में चल रहे महामस्तकाभिषेक महोत्सव में अपना मंगल सानिध्य प्रदान कर भगवान के महामस्तकाभिषेक में सम्मलित हुई।

इसके बाद वह दृश्य परिलक्षित हुआ जो इतिहास के पन्नो पर अमिट हो गया।
वात्सल्य वारिधी आचार्य वर्धमान सागर महाराज, आचार्य विमल सागर महाराज, आचार्य अमित सागर महाराज,गणिनी आर्यिका सृष्टीभूषण माताजी ससंघ से आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कांच वाला पर जयकारों के बीच भव्य मिलन हुआ। जो अविस्मरणीय क्षणों में एक कहा जाएगा।
इस मौके पर आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। आचार्य संघों ने आपस में कुशल क्षेम जानते हुए धर्म चर्चा की।
रात्रि में मुख्य मंदिर में आचार्य श्री वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ के सानिध्य में विशाल भक्ति संध्या हुई जिसमें भगवान महावीर के गुणगान किये गये।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
