वर्धमान सरोवर जयपुर में हुआ गुरु मां विज्ञाश्री माताजी का मंगल प्रवेश
जयपुर
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ जयपुर में धर्म का परचम लहराते हुए महती प्रभावना कर रही है । जयपुर की सभी कॉलोनियों में अपना अल्प प्रवास देकर भक्तों को भक्ति का अवसर प्रदान कर रही है । इसी क्रम में वरुन पथ मानसरोवर से विहार करते हुए पूज्य माताजी ससंघ का वर्धमान सरोवर जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ । गाजे बाजे के साथ भक्तों ने भक्ति के माध्यम से आर्यिका ससंघ की भावभीनी अगवानी की ।
पूज्य माताजी ने सभी को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – संतों का प्रवास भाग्य से नहीं अपितु परम सौभाग्य से मिलता है ।






जिस प्रकार नदियां बहती रहती है उसी प्रकार साधु – संत एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए बढ़ते रहते हैं । जिस स्थान पर साधु रहते है वहाँ खुशियों का वातावरण स्वतः ही बन जाता है । उनके आने से धर्म में भी वृद्धि होती है ।
वरुन पथ समाज के पाठशाला के बच्चों ने पूज्य माताजी ससंघ की आहारचर्या में सम्मिलित होकर सातिशय पुण्य का अर्जन कर पूज्य गुरु माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
