फागी परिक्षेत्र के चौरु ग्राम में पूज्य श्रुतमति माताजी, सुबोध मति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में दो दिवसीय वेदी शुद्धीकरण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भव्य आगाज

धर्म

फागी परिक्षेत्र के चौरु ग्राम में पूज्य श्रुतमति माताजी, सुबोध मति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में दो दिवसीय वेदी शुद्धीकरण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ भव्य आगाजमदनगंज किशनगढ़ (उरसेवा) के पाटनी परिवार ने झंडा रोहण कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

फागी

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर चौरु ग्राम में चल रहे दो दिवसीय वेदी शुद्धीकरण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलशारोहण कार्यक्रम का आज आर्यिका श्रुतमति माताजी, आर्यिका सुबोधमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से प्रतिष्ठाचार्य सुरेशकुमार शास्त्री निवाई वालों के दिशानिर्देश में विभिन्न मंत्रोचारणों के भव्य शुभारम्भ हुआ, जैन समाज के राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त कार्यक्रम में महावीर प्रसाद जी, विनोद कुमार जी, कैलाश चंद जी, पिंटू कुमार जी पाटनी मदनगंज किशनगढ़ (उरसेवा) निवासी ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, बाद मे‌ चौरु जैन समाज ने पुण्यार्जक परिवारों का तिलक,माला,साफा से स्वागत सम्मान किया, कार्यक्रम में आर्यिका संघ के पावन सानिध्य में 101 सोभाग्यवती महिलाओं द्वारा भव्य घट यात्रा निकाली गई।घट यात्रा में सभी श्रावक श्राविकाएं जयकारों के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे।घट यात्रा के मंदिर में पहुंचने के बाद वेदी शुद्धीकरण, आचार्य निमंत्रण, के बाद पांच नवीन वेदियों पर वास्तु महामंडल विधान की पूजा की गई, प्रत्येक वेदी पर 70 अर्घ चढाकर पूजा अर्चना की गई, कार्यक्रम में शिखर ध्वज शुद्धीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मण्डप मंडल प्रतिष्ठा, सरलीकरण, बाद श्री याग मण्डल विधान की पूजा हुई।

 

 

 

 

 

 

सांयकाल आरती, स्वाध्याय तथा भक्ति संध्या का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में मिलापचंद सोगानी मालपुरा, प्रकाश गंगवाल ,कैलाश गंगवाल, महेश पाटनी,महावीर बाकलीवाल, प्रकाश चंद बडजात्या, राजेन्द्र पाटनी,महैन्द्र पाटनी, संजय पापड़ीवाल किशनगढ़,रतनलाल पाटनी, पारस पाटनी,

 

 

 

तेजकरण गंगवाल,सुरेंद्र पाटनी, महावीर गंगवाल,पूरण गंगवाल,विमल पाटनी चौरू, नरेंद्र गंगवाल , जयकुमार गंगवाल, हरकच़द गंगवाल चकवाड़ा, नरेंद्र गोधा नारेड़ा, मोहनलाल अजमेरा,पदम छाबड़ा मंडावरी, तथा राजाबाबू गोधा फागी सहित काफी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *