शुद्धसागर महाराज संघ सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नवीन मंदिर जिनालय निर्माण का हुआ शिलान्यास जिनालय में तीन खड़गासन प्रतिमा होगी विराजमान

धर्म

शुद्धसागर महाराज संघ सानिध्य में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नवीन मंदिर जिनालय निर्माण का हुआ शिलान्यास जिनालय में तीन खड़गासन प्रतिमा होगी विराजमान
रावतभाटा
पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नया बाजार में मुनि श्री 108 शुद्धसागर महाराज , क्षुल्लक अकम्प सागर महाराज के पावन सानिध्य में नवीन मंदिर जिनालय निर्माण का शिलान्यास किया गया। शुक्रवार की बेला में इस आयोजन में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक शांति धारा पूजा अर्चना मुनि श्री के सानिध्य में संपन्न हुई।

 

 

 

शुभ मांगलिक बेला में शिलान्यास कार्यक्रम मुनि श्री के श्री मुख से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। शिलान्यास का पुण्य लाभ प्रवेश जैन रितेश जैन चिराग जैन सितारा जैन कलेक्शन परिवार को प्राप्त हुआ।

मुनिश्री ने जानकारी देते हुए कहा कि शिलान्यास शुभ मुहूर्त में हुआ है। जिसमें तीन खड़गासन प्रतिमा विराजमान होगी। जिसमें मूलनायक पारसनाथ भगवान होंगे, दोनों तरफ सुपार्श्वनाथ भगवान विराजित होंगे। मुनि श्री के सानिध्य में समाज जन ने यह संकल्प लिया कि मंदिर का निर्माण बहुत कम समय में कर लिया जाएगा। यह मंदिर बहुत ही भव्य बनेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *