पूज्य मुनि श्री के केशलोंच हुए
ग्वालियर
परम पूज्य युवमार्गदर्शक मुनि श्री 108 वीर सागर जी महाराज श्री ने आज शनिवार 18 dec की बेला में केशलोंच किये। आज मुनि श्री उपवास रहेगा।ऐसीभीषण शीत लहर में ऐसी साधना अदभुत है।
इससे पूर्व शुक्रवार की बेला में मुनि संघ के प्रवचन हुए। मुनिश्री वीरसागर महाराज ने कहा कि तुम्हें मानव जीवन मिला है तो इसे मात्र सांसारिक विषय भोगों में व्यर्थ मत करो, कुछ कदम आत्म कल्याण की ओर भी बढ़ाओ।
पिछले कोरोनाकाल में तुमने देख लिया लोगों का धन वैभव भी काम न आया। और तो और अपने भी नजदीक न आ पाया। जीवन रावण की तरह नहीं भरत चक्रवर्ती की तरह जीओ। सोने से पहले जाग जाओ, नहीं तो सोना तो है ही। तुम पर अधिक त्याग तपस्या न हो पाये तो कम से कम उनकी सेवा कर लो जो आत्म साधना के पथ पर अग्रसर हैं। दान करके लक्ष्मी को धन्य करो।
मुनिश्री विशाल सागर महाराज ने कहा कि जीवन में एक गुरू अवश्य बनाओ जो तुम्हारे आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सके, तुम्हारे को उपर उठा सके। मुनिश्री धवल सागर महाराज ने कहा कि देव, शास्त्र और गुरू के प्रति श्रद्धा और विश्वास का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि जब तक तुम्हारी श्रद्धा की डोर कमजोर होगी तब तक मोक्ष मार्ग का पथ मिल ही नहीं सकता।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
