:- उज्जैन (म.प्र.) की दो होनहार जैन परिवार की लड़कियों की पढ़ाई में रामगंजमंडी युवा दल ने करी मदद:-
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी क्षेत्र में गरीब बीमार और जरूरतमंदो की मदद में हमेशा अग्रणी रहने वाली सामाजिक संस्था रामगंजमंडी युवादल ने शनिवार को उज्जैन (म.प्र.) मे रहने वाली दिगम्बर जैन समाज की दो लड़कियो की
पढ़ाई में मदद की।
प्राप्त जानकारी अनुसार उज्जैन के लक्ष्मी नगर में रहने वाले कम्प्यूटर आपरेटर शेलेन्द्र जैन की दो लड़किया
अवीशी जैन 11वी क्लास मे एवम अवीका जैन 9 वी क्लास में पढ़ रही है। अवीशी जैन ने 10 वी क्लास्
मे A ग्रेड नम्बर और अवीका जैन ने 8 की क्लास में A ग्रेड नम्बर प्राप्त किये दोनों लड़किया आगे पढ़ाई करना चाहती है। लेकिन परिवार की आर्थिक
स्थिति कमजोर होने से पढ़ाई जारी रखने से दिक्कत आ रही थी. दोनो लडकियो ने पढाई मे आर्थिक सहयोग हेतु रामगंजमंडी युवादल सचिव राजकुमार पारख (लिटील भाई) से मदद की गुहार लगाई।
इस पर तुरंत रामगंजमंडी युवादल सचिव राजकुमार पारख ने अपने उज्जैन मे परिचित को भेजकर वास्तविक स्थिति का पता लगाया।

ओर दोनो लड़कियों को पढ़ाई मे मदद का सही पात्र मानकर, दोनों के बैंक खातो की डिटेल मगवाईओर शनिवार को दोनों बहनों के खाते में 22 हजार
रुपये की राशि RTGS के जरिये भेजी।

राजेश सेठी ने दिया अपना सहयोग
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अजीत भाई सेठी के पुत्र राजेश सेठी जो युवा दल के सदस्य भी है उन्होंने इस पुनीत कार्य में दोनो लडकियों की मदद के लिए 11 हजार भी राशि प्रदान की।
परिवार के सदस्यों ने फोन से युवा दल सचिव राजकुमार पारख का आभार व्यक्त किया-।
– हर दिन करता है युवा दल जरूरत मंदो की मदद
यह दल हमेशा ही मदद को आगे रहता है, शुक्रवार को सुभाष कालोनी में रहने वाले बीमार “रवि माली के परिवार की मदद रवि माली की पत्नी को एक माह का पूरा राशन दिलवाया और नगद राशि भी प्रदान की।
रामगंजमंडी की युवा दल एक ऐसी सामाजिक संस्थाहै जो हर दिन किसी ना किसी भी मदद करती है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
