आर्यिका पूर्णमति माताजी सानिध्य में नौ दिवसीय कल्याण मंदिर स्त्रोत्र विधान का शुभारंभ निकाली गई भव्य घटयात्रा
उज्जैन
फ्रीगंज के पंचायती जैन मंदिर में आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या स्वर कोकिला आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में कल्याण मंदिर स्त्रोत्र विधान का शुभारंभ हो गया जो 9 दिसंबर तक चलेगा। उज्जैन व पावन भूमि है जहां संवत 625 में आचार्य कुमुदचंद्राचार्य ने इसकी रचना की थी। विधान के प्रथम दिन दो श्लोक के 112 अर्ध समर्पित किए गए।
इस महामंडल विधान के क्रम में सर्वप्रथम प्रातः बेला में गुरु आज्ञा के साथ घट यात्रा भव्यता के साथ निकाली गई वही पांडाल व ध्वजारोहण श्रीमान अशोक जैन चायवाले के कर कमलों से हुआ। मंडप का लोकार्पण प्रकीर्ण जैन, प्रियांश जैन ने किया। संध्या की बेला में भक्ति भाव के साथ मंगल आरती की गई।
मंडल विधान के एक श्लोक में 56 अर्ध है। जानकारी सांझा करते हुए आयोजन समिति के श्रीमान जीवधर जैन ने बताया की हर अक्षर का एक अर्ध है। मंडल विधान में प्रतिदिन 4से 5 श्लोक के अर्ध समर्पित होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
