*फागी कस्बे से आज आचार्य 108 श्री इन्द्रनंदी जी महाराज स संघ का चोसला ग्राम के लिए हुआ भव्य मंगल विहार
फागी
कस्बे में आचार्य 108 इन्द्रनंदी महाराज, मुनि 108 श्री क्षमानंदी महाराज ससंघ ने 15 रोज धर्म की भव्य प्रभावना बढ़ाने के बाद उक्त संघ ने आज फागी से नीमेडा होते हुए चोसला ग्राम के लिए दोपहर भव्य मंगल विहार किया,चोसला ग्राम की सीमा समाज ने बेन्ड बाजों से संघ की भव्य आगवानी कर मंगल प्रवेश कराया तथा संघ का पाद प्रक्षालन कर आरती करके संत भवन में ठहराया गया, गोधा ने अवगत कराया कि आचार्य स़घ के पावन सानिध्य में चोसला ग्राम में 3,4दिसम्बर 2022 को श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ नवग्रह मंदिर चोसला में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा,उक्त कार्यक्रम सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से युवा प्रतिष्ठाचार्य पंडित मनोज जैन शास्त्री बगरोही के दिशा निर्देशन में विभिन्न मंत्रोचारणों के द्वारा सम्पन्न होगा।फागी से मंगल विहार में समाज सेवी सोहनलाल झंडा, फागी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर जैन, पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, केलास पंसारी, चम्पालाल जैन, संतोष बजाज,रतन लाल नला,हरकच़द झंडा, शिखर मोदी, सत्येन्द्र झंडा,पारस नला, मोहनलाल धाबडधींगा, राजेंद्र मोदी, रमेश बावड़ी,महेंद्र बावड़ी, अशोक नला,सुरेंद्र पंसारी, कमलेश चोधरी,पवन कागला, अशोक कागला, शिखर पीपलू, मितेश लदाना, त्रिलोक पीपलू, तथा राजाबाबू गोधा सहित काफी श्रावक श्राविकाएं साथ साथ थे
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
