सम्मेद शिखर तीर्थ पर हुई 16 दीक्षाए वैराग्य के इन पलों को देख सभी हुए भावुक सभी दीक्षार्थीयों को आशीष देने पहुंचे प्रमाण सागर महाराज

धर्म

सम्मेद शिखर तीर्थ पर हुई 16 दीक्षाए वैराग्य के इन पलों को देख सभी हुए भावुक सभी दीक्षार्थीयों को आशीष देने पहुंचे प्रमाण सागर महाराज

पारसनाथ
20 तीर्थंकर निर्माण भूमि सम्मेद शिखर तीर्थ पर एक नया अध्याय लिखा गया जब एक नहीं16 दीक्षा एक साथ हुई सांसारिक सुख को नश्वर मानते हुए इन्होंने मुक्ति का मार्ग अपनाकर अपना जीवन उन्नत किया। आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के परम शिष्य आचार्य प्रमुख सागर महाराज द्वारा यह दीक्षाए प्रदान की। दीक्षा के यह पल भव्यता को लिए हुए थे।

 

 

इन पलों में वह भावुक क्षण थे जब समस्त दीक्षार्थियों द्वारा अपने हाथों से केशो का लोचन किया। इन पलों में देशभर के भक्तगण सम्मिलित हुए। यह क्षण तब अविस्मरणीय हो गए जब गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज दीक्षा स्थल पर पहुंचकर समस्त दीक्षार्थियों को अपना मंगल आशीष प्रदान किया। व मंगल उद्बोधन भी प्रदान किया। यह आयोजन तेरापंथी कोठी में हुआ।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *