संत सुधा सागर आहार निलय का हुआ लोकार्पण

धर्म

संत सुधा सागर आहार निलय का हुआ लोकार्पण
रामगंजमडी
नगर के समीप ग्राम संधारा में संत सुधा सागर आहार निलय लोकार्पण हुआ यह लोकार्पण अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी कमेटी अतिशय क्षेत्र कैथुली अध्यक्ष हुकुम जैन काका वरिष्ठ कांग्रेसी हुकुम बाफना,हुकुम ठाई के कर कमलों से किया गया इस अवसर पर समस्त समाज जन व भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

 

मिली जानकारी अनुसार इस निलय के निर्माण में सहयोग

   

 रावतभाटा निवासी पदम कुमार, पारस कुमार, महावीर कुमार, भोज कुमार सांवला परिवार की और से प्रतीक सलोनी के विवाह उपलक्ष में प्रदान किया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज संधारा की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर भाव भीना अभिनंदन किया गया। जब लोकार्पण किया गया तब सभी ने तालियां बजाते हुए आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जय, मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की जय जय कार की गूंज की। सभी ने सावला परिवार के इस कार्य की भरी भूरी सराहना की।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की यह रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *