गाँव गुन्सी से विहार करके आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संध का निवाई मे मंगल प्रवेश
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य विराग सागर महाराज की शिष्या भारत गोरव आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध का सुबह श्री सन्त निवास नसियां मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आर्यिका विज्ञाश्री माताजी गाँव गुन्सी से पुनः पद विहार करते हुए मंगलवार को नसियां मंदिर पहुंची जहाँ जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा ताराचन्द गोयल विष्णु बोहरा सुनील भाणजा संजय सोगानी नरेश जैन शंभु कठमाणा ज्ञानचंद सोगानी पहाड़ी अशोक चंवरिया सहित अनेक लोगों ने आर्यिका संध की अगुवानी की।
जौंला ने बताया कि आर्यिका संध गाँव गुन्सी से विहार करके मुंडिया चेनपुरा जमात रोड होते हुए सन्त निवास पहुंचे। सन्त निवास पहुंचने पर मूलनायक भगवान शांतिनाथ के दर्शन कर विश्व में शांति की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने शांतिधारा की। इस दौरान धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें मंगलाचरण विशुद्ध वर्रधनी महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी पिंकी कठमाणा एवं अनीता गोयल ने किया। श्रद्धालुओं द्वारा गणाचार्य विराग सागर महाराज का एवं आर्यिका विज्ञा श्री का पूजन किया गया।
इस अवसर पर विज्ञाश्री माताजी ने कहा कि सन्तो के दर्शन करने से मंगल होता है मनुष्य का अनायास ही पुण्य होता है जब नगर में सन्तो का आगमन होता है।उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन कपड़ा है मंगल से मंगल मिल जाए तो महामंगल हो जाता है।उन्होंने कहा कि प्रभावना का अर्थ है पुण्य इसलिए प्रत्येक मानव को सकारात्मक सोच बनाये जीवन में उन्नति ही पायेंगे। इस दौरान सत्यनारायण मोठूका त्रिलोक रजवास रामपाल चंवरिया मोहनलाल चंवरिया विमल सोगानी जितेंद्र जैन सहित कई लोग मोजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
