प्रज्ञा सागर महाराज एवम आर्यिका पूर्णमति माताजी के सानिध्य में विद्वत गोष्टी का हुआ शुभारंभ
उज्जैन
स्वर कोकिला आर्यिका पूर्णमति माताजी का तपोभूमि उज्जैन में प्रातः बेला में शनिवार को मंगल आगमन हुआ जहां तपोभूमि कमेटी ने माता जी की मंगल अगवानी की माताजी ने भी जिनालय के दर्शन किये। इस अवसर पर माताजी संघ व आचार्य संघ समागम सभी को देखने को मिला व इनके सानिध्य में विद्वता गोष्टी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि इतिहास कभी नहीं बदलना चाहिए, इतिहास बदलने के कारण ही समाज में आज कई विकृतियां हो रही हैं। इतिहास को इतिहास बनकर ही रहने दो नहीं तो 1 दिन आप का इतिहास इतिहास बनकर ही रह जाएगा। आप खत्म हो जाएंगे। जैसा काम करें की इतिहास आपको याद रखें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जहां भी रहूंगा वहां आयोजित होंगे। यह गोष्टी 2 दिन तक चलेगी।
जैन इतिहास बड़ा प्रबल एवं शक्तिशाली है आर्यिका पूर्णमती माताजी
इस अवसर पर बोलते हुए आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि जैन इतिहास बड़ा प्रबल एवं शक्तिशाली है। जिसका पालन करना भी अपने आप में शक्ति का स्वरुप है। इस गोष्टी में कहीं विद्वान एवं वक्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। व उज्जैन के जैन इतिहास को बताया। सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, जेल अधीक्षक उषा राज कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र शुक्ला, भोपाल यूनिवर्सिटी के कुलपति एसके जैन मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
