मुनिवर 108 अजित सागर ससंघ का का हुआ श्री महावीरजी में हुआ मंगल प्रवेश –
श्री महावीरजी
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री अजित सागर महाराज ससंघ का भव्य जुलूस व आगवानी के साथ रविवार को श्री महावीरजी में मंगल प्रवेश हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त गण शामिल हुए।
श्री महोत्सव समिति के प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा ‘ने बताया कि मुरैना के टिकटोली अतिशय क्षेत्र मंदिर से श्री महावीरजी तीर्थ वंदना 21 नवंबर को प्रारंभ हुई थी जो 27 को श्री महावीरजी पहुंच कर सम्पन्न हुई। मुनिराज अजित सागर के साथ ऐलक दयासागर और ऐलक विवेकानंद सागर महाराज सैकड़ों श्रावको के साथ श्री महावीरजी के श्री शांतिवीर नगर के दिगम्बर जैन मंदिर आए। जहां मंदिर कमेटी ने उनकी मंगल अगवानी की।

पूज्य संघ ने शांति वीर नगर मंदिर के दर्शन किए उसके बाद विशाल जुलूस के साथ जय जयकार की ध्वनि के साथ बैण्ड बाजों के भजनों की धुन,हाथों में केसरिया ध्वज लिए श्रावकों के साथ मुनिसंघ को विशाल जुलूस मुख्य मंदिर लाया गया।
इस मौके पर आर के मार्बल्स किशनगढ ग्रुप के चैयरमेन एवं जैन समाज के भामाशाह अशोक पाटनी, राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा,श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर के मुख्य संयोजक मनीष चौधरी,जैन सोश्यल ग्रुप मेट्रो जयपुर के अध्यक्ष कमल वैद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठीजन शामिल हुए।
सिद्धार्थ रिसोर्ट के बाहर श्री विद्यासागर यात्रा संघ जयपुर एवं जयपुर जैन समाज की ओर से पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की गई।
मुनि श्री ने पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कांच वाला मंदिर के दर्शन लाभ प्राप्त किए।इस मौके पर महावीर जी जैन समाज के महामंत्री संजय छाबड़ा ने मुनि श्री की भव्य अगवानी की।
मुनि श्री राजस्थान प्रांत में प्रथम बार पधारे हैं।
श्री महावीरजी में क्षेत्र कमेटी की ओर से श्रीं महावीर जी तीर्थ वंदना यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य मंदिर के द्वार पर सैकड़ों श्रावकों के साथ श्री महावीरजी अतिशय क्षेत्र कमेटी प्रबंधन की ओर से मुनि श्री के पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की गई।
मंदिर दर्शन के बाद मुनि श्री का जुलूस कृष्णा बाई दिगम्बर जैन मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुआ। मंदिर कमेटी द्वारा मुनि संघ की भव्य अगवानी की गई।
इस मौके पर जयपुर , मुरैना सहित अन्य स्थानों से मुनिवर के प्रवेश में शामिल होने काफी संख्या में श्रद्धालु श्री महावीरजी पहुंचें ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
