आचार्य भगवन्तों की पूजा अर्चना का हुआ शुभारंभ, प्रतिदिन की जाएगी आराधना जीवन वृक्ष मे लगे हुए पत्ते की तरह है-आर्यिका विभाश्री

धर्म

आचार्य भगवन्तों की पूजा अर्चना का हुआ शुभारंभ, प्रतिदिन की जाएगी आराधना

जीवन वृक्ष मे लगे हुए पत्ते की तरह है-आर्यिका विभाश्री
निवाई.

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सन्त निवास नसियां मंदिर पर मंगलवार को धर्म सभा में भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी की पूजा अर्चना की गई जिसमें समाजसेवी सुनील भाणजा महेन्द्र चंवरिया मनोज पाटनी त्रिलोक रजवास विमल पाटनी राकेश संधी राजेश गिन्दोडी अशोक सांवलिया दिनेश सोगानी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य से अध्र्य समर्पित कर शीतकालीन प्रवास हेतु जयधोष के साथ श्री फल चढा़या। इस दौरान गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन वृक्ष में लगे हुए पत्ते की तरह है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में तीन चीज संग्रह करता है। इन्सान ने शरीर, सम्पत्ति ओर सम्बंध को संग्रह किया है। द्वादशांग जिनवाणी जो भगवान महावीर ने दो शब्दो में पूरी जिनवाणी का सार लिखा है। उन्होंने कहा कि आत्मा अलग है और शरीर अलग है। जब मृत्यु आएगी तो आत्मा को शरीर छोडकर जाना पडेगा। जो अपने शरीर को जितना ज्यादा आराम देता है उसे उतना ही कष्ट मिलता है। सम्पति ना किसी के साथ गई है ना जाएगी। आर्यिका विभाश्री ने मंगलवार को सन्त निवास पर धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति से दान निकल गया तो समझ लेना सदगति जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिदगी घर गृहस्थी के लेन देन से नही बेची जाती जिंदगी तो घर गृहस्थी का त्याग करके बेची जाती है। यदि व्यक्ति जीवन के अन्तिम चरण मे णमोंकार मंत्र भी सुन लेता है तो देव गति को प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन क्षण भंगुर है जितना हो सके देव शास्त्र गुरु की आराधना करके ध्यान में लग जाओ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि शीतकालीन प्रवास के दौरान सन्त निवास पर प्रतिदिन भजनामृत कार्यक्रम, गुरुभक्ति, प्रश्नमंच, आरती एवं आनन्द यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

शुभकामना परिवार वैयरहाऊस जोन महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन
निवाई. भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के मंगल आशीर्वाद से संचालित शुभकामना परिवार वैयरहाऊस जोन महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें 14 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन परिवार के समन्वयक दिनेश सोगानी के नेतृत्व में रजिस्ट्रेशन किया गया। शुभकामना परिवार वैयरहाऊस जोन की संजू जौंला ने बताया कि नवगठित जौन में उर्मिला सोगानी, बीना सोगानी, संजू पाटनी निशा बाकलीवाल, प्रीति रजवास, इन्द्रा मोठूका, सुमन सोगानी, जूली जैन, वनिता बडाग़ाव, रेणु सोगानी, मुन्नी देवी सोगानी, सपना हतौना, स्वाति सोगानी, प्रीति मोठूका को शामिल किया गया। जोन की संजू जौंला व बीना सोगानी ने बताया कि माताजी की प्रेरणा से एवं निर्देशानुसार आगामी दिनों में जौन के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसकी रुपरेखा बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *