धर्म परायण नगरी चकवाडा में मुनिवर्य 108 श्री गुण सागर जी महाराज का 11 वां स्मृति दिवस 6 जनवरी 2022 को जोर-शोर से मनाया जाएगा कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से*
फागी
धर्म परायण नगरी चकवाड़ा में मुनिवर्य 108 श्री गुण सागर जी महाराज का 11वां स्मृति दिवस एवं विनयांजलि समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबु गोधा ने ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक जैन अनोपडा, मुख्य ट्रस्टी ताराचंद जैन स्वीट कैटरर्स जयपुर , उपाध्यक्ष विमल कुमार बड़जात्या( सघपति गुण सागर जी महाराज) तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन बावड़ी वाले के हवाले से अवगत कराया कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से संपन्न करवाने के लिए अलग -अलग समितियां बनाई गई है। ट्रस्ट के प्रवक्ता जयकुमार जैन गंगवाल चकवाडा ने बताया कि यह कार्यक्रम आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी सुबोध मति माताजी ,के पावन सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ प्रसिद्ध प्रतिष्ठा आचार्य विमल कुमार जी जैन बनेठा वालों के दिशा निर्देश में संपन्न होगा।गोधा ने बताया कि उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन गंगवाल, हरक चंद जैन चकवाडा, विमल कुमार पाटनी, संगठन मंत्री नवीन जैन, संजय कुमार जैन पापड़ी वाल, डॉ वीके जैन, आर .ए .एस अधिकारी डॉ आभा जैन, कुसुम जैन, सुलोचना जैन, कमल सोगानी,सुकुमार बोहरा मोजमाबाद, महेंद्र कासलीवाल ,विनोद जैन कलवाड़ा फागी, महावीर जैन बाकलीवाल चौरु, मोहन लाल जैन अजमेरा मंडावरी तथा मनीष जैन दिल्ली सहित सभी ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सम्पन्न करवाने हेतु जोर शोर से तेयारियों में लगे हुए हैं, कार्यक्रम में कई राजनीतिक तथा सामाजिक, व प्रबुद्ध विद्वान गणों सहित सारे सकल दिगंबर जैन समाज को आमंत्रित किया है।
- *राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
