आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के 52 वे अवतरण दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहुंचकर मंगल आशीर्वाद लिया हमने स्वर्ग नहीं देखा है लेकिन आचार्य का आशीर्वाद लेकर हम धरती पर स्वर्ग का अनुभव कर रहे मोहन यादव

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के 52 वे अवतरण दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहुंचकर मंगल आशीर्वाद लिया हमने स्वर्ग नहीं देखा है लेकिन आचार्य का आशीर्वाद लेकर हम धरती पर स्वर्ग का अनुभव कर रहे मोहन यादव
झालरापाटन

सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण तपोभूमि प्रणेता प्राचार्य प्रज्ञा सागर महाराज का 52 वा जन्म जयंती महोत्सव रविवार को एसटीसी प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ कार्यक्रम में पहुंचे जिससे मंच पर राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों सरकार का समागम हो गया। तीनों ने आचार्य को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। तथा मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।

 

इस अवसर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया जरूर है लेकिन आचार्य के समक्ष वह अदने है। उन्होंने कहा कि सरकार बनना और बिगड़ना पुण्य कर्मों का उदय है। लेकिन आप जैसे गुरुवर को देखकर और आशीर्वाद पाकर हमें ऐसा लगता है कि भगवान स्वयं यहां विराजित हैं। हमने स्वर्ग नहीं देखा है लेकिन आचार्य का आशीर्वाद लेकर हम धरती पर स्वर्ग का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पर धार्मिक संस्कृति मौजूद है। जिससे यहां के लोगों में संस्कार, धार्मिक प्रवृत्ति और एक दूसरे का सम्मान करने की परंपरा है जबकि अन्य देशों में यह देखने को नहीं मिलती है और इसी कारण इनमें से कई देश आपसी लड़ाई झगड़ों के बाद विलुप्त हो गए हैं। जिनके अस्तित्व का कोई अता पता नहीं है। संसार के आकर्षण मोह, माया, ममता, अहंकार मूल कर्मों से भटकाते हैं इसीलिए हम विचलित हो जाते हैं और दिगंबर जैन साधु इन सब क्रियाओ से लाखों कोस दूर है। इनकी त्याग और तपस्या का वर्णन नहीं किया जा सकता।

 

 

श्री यादव ने कहा प्रज्ञा सागर महाराज ने उज्जैन को कल्पवृक्ष बनाया है। वहां पर तपोभूमि जैसी स्थली का निर्माण करवा कर जैन समाज को बहुत बड़ी सौगात दी है। हम संसार के मोह माया जाल में महंगे से महंगे वस्त्र पहनते हैं जबकि दिगंबर साधु आकाश को ही अपना वस्त्र मानता है।

तुम तो जैन हो लेकिन डॉक्टर मोहन यादव उज्जैन है। प्रज्ञा सागर महाराज
इस अवसर पर आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरहद से बाहर राजस्थान की सरजमी पर मुख्यमंत्री उपस्थित हुए हैं।  मध्य प्रदेश के विकास की एक नई डगर का नाम है डॉक्टर मोहन यादव। हमेशा तत्पर रहने वाले एवं गतिशील रहने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा करके दिखाया जो  अविस्मरणीय है। वह हमेशा साधु संतों के आशीर्वाद एवं भगवान के कार्यों में अग्रणी रहते हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री उनके तीसरे जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इससे पूर्व जब वह मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री थे तब 50 वे जन्म जयंती महोत्सव में तपोभूमि पर उपस्थित हुए थे, 51 वें जन्म जयंती कार्यक्रम में बतौर शिक्षा मंत्री के रूप में उपस्थित हुए थे और आज यह तीसरा अवसर है जब वह मुख्यमंत्री के रूप में यहां पर आए हैं। आचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में पूरी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाई है। वह पूरे मध्य प्रदेश के लिए समर्पित है। आचार्य ने कहा कि तुम तो जैन हो लेकिन डॉक्टर मोहन यादव उज्जैन है। हमारे भगवान नेमिनाथ भी यदुवंशी थे तो वहीं मोहन यादव भी यदुवंशी कुल के हैं। राजस्थान में आकर उन्होंने इस उत्सव को महोत्सव बनाया है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महिलाओं ने अरिहंतो, सिद्धो नमस्कार धर्म पर आधारित भजन के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसे मौजूद सभी लोगों ने काफी सराहा। इस दौरान राजकुमार जैन बैंक वाला एवं साथी ने भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन कोटा निवासी गोपाल सोनी एवं यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया। इन्होंने किया सम्मान।

दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष कमल अजमेरा, यशोवर्धन बाकलीवाल, किरण भाई हूमड, सुसनेर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह राणा, पिड़ावा नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, झालरापाटन नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चादवाड ने मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कविम जैन द्वारा रचित अभिनंदन पत्र मुख्यमंत्री को प्रदान किया। आचार्य ने उन्हें लॉकेट पहनाया। समाज के राजेंद्र बागड़िया, जैसवाल समाज अध्यक्ष यशवंत जैन ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री का स्वागत किया। आचार्य, समकित जैन, यशोवर्धन बाकलीवाल ने उन्हे लॉकेट की माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व वरिष्ठ नेता मुकेश चेलावत ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व आरपीएससी पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा का तथा पूर्व विधायक अनिल जैन ने भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनिया का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान जैन महासभा के अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस मौके पर मदन भाई हूमड द्वारा जारी 25 मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं 450 मूर्तियां की स्थापना के फोल्डर का विमोचन किया गया। दूर-दूर सेआए भक्तो ने एवम मुख्यमंत्री ने आचार्य का पाद प्रक्षालन किया। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुजरात बडौदा, अहमदाबाद, मुंबई, गाजियाबाद भौपाल,रतलाम, इंदौर, उज्जैन, सुसनेर, पिडावा, कड़ोदिया, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, खानपुर, कोटा, बारां, बूंदी, जयपुर, चाकसू सहित दूर-दूर के श्रावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इससे पूर्व रविवार सुबह शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ का पंचामृत अभिषेक हुआ। एसटीसी स्कूल में 52 परिवारों ने आचार्य की महापूजन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर 1:00 बजे शांतिनाथ मंदिर से बैंड बाजो के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के पुरुष सफेद वस्त्र में और महिलाएं पीले वस्त्र में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के साथ और नवयुवक हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां  लिए आचार्य का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।

 

नलिन जैन लुहाड़िया से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *