कृष्ण यादव युवा कला मंच समस्त ग्राम वासियो द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

राजनीति

कृष्ण यादव युवा कला मंच समस्त ग्राम वासियो द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
चेचट/ देवली कलां
ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । सबसे पहले बैंड बाजों के साथ सभी का पूरे गांव में जुलूस निकाला गया ।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर श्री कृष्ण यादव युवा मंच देवली कला एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित समारोह में अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया ।
समारोह का आयोजन श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के परिसर में सभी सम्मानित अतिथि माननीय जिला प्रमुख मुकेश कुमार मेघवाल उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती मेघवाल ,भाजपा जिला देहात अध्यक्ष मुकुट बिहारी नागर, भाजपा महामंत्री नरेंद्र राजा श्री कृष्ण मुल्की पंचायत अहिरान अध्यक्ष बसंती लाल अहीर रावतभाटा व महासचिव संतोष कुमार अहीर फानदा, श्री कृष्ण यादव कर्मचारी संघ अध्यक्ष राधेश्याम अहीर रामगंजमंडी, भाजपा नेता ओमप्रकाश फौजी, वार्ड नंबर 23 से निर्वाचित भगवत सिंह फानदा स्थानीय पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि बंटी सेन,वार्ड पार्षद नगर पालिका रामगंज मंडी लोकेश पावेचा(अहीर),रामेश्वर अहीर मंडल अध्यक्ष राजेश तँवर चेचट,किसान संघ अध्यक्ष चेचट दुर्गालाल मवासा इनकी गरिमामय उपस्थिति समारोह में रही कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य बालचंद अहीर द्वारा किया गया भव्य सम्मान समारोह से पूरे गांव में उत्साह का व पर्व जैसा माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *