शुभोदय तीर्थ पर स्थापित हुई 15 फीट की पद्मासन मूर्ति
बीनागंज
बीनागंज में निर्माणाधीन शुभोदय तीर्थ पर सोमवार 3 जनवरी 2021 की बेला में 15 फीट की पद्मासन प्रतिमा स्थापित की गई। जो आदिनाथ भगवान की है। यह प्रतिमा गुना जिले की सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस प्रतिमा का आकार विशाल होने के कारण इसे मंदिर बनने से पूर्व वेदी में स्थापित किया गया है।
विवरण
यहाँ पर 72000 वर्ग फिट के क्षेत्रफल का जिनमंदिर बनेगा। जानकारी हेतु बता दे यह आतिशय क्षेत्र हाईवे के किनारे बन रहा है। यहाँ भरत, बाहुबली भगवान की 30 30 फिट की विशाल काय प्रतिमा भी निर्मित होगी। भूत,भविष्य, वर्तमान की त्रिकाल चोंबीसी भी निर्मित होगी।
इतिहास
जब इस जगह की वर्ष 1997 में नींव खुदाई की जा रही थी तब 7 जिनप्रतिमा बाहर आई। मिली जानकारी अनुसार जब एक घर की नींव खुदाई यहां हो रही थी तब यह प्रतिमा प्राप्त हुई। प्रतिमा जी 3 -3 फिट की है। व संगमरमर की है। इन पर कोई चिन्ह अंकित न होने से यह ज्ञात नही हो पाया था कि यह प्रतिमा किन तीर्थंकरों की है। इन प्रतिमाओ को लगभग एक हज़ार वर्ष प्राचीन हो सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है। ऐसा होने के कारण यह क्षेत्र अब यह अतिशय क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
