टोंक के प्रकाश पटवारी णमोकार लेखन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया

धर्म

टोंक के प्रकाश पटवारी णमोकार लेखन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया
टोंक :

श्री णमोकार महामंत्र बैंक जंबूद्वीप हस्तिनापुर मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित णमोकार लेखन में टोंक के प्रकाश पटवारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
समाज के प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि परम पूज्य गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से पटवारी ने सन् 2015 से अनवरत णमोकार लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सात वर्षों तक स्वर्ण पदक प्राप्त किया पटवारी के इस धार्मिक उल्लेखनीय कार्य हेतु समाज द्वारा सोमवार को चंद्रप्रभु भवन पुरानी टोंक में प्रकाश पटवारी का तिलक लगाकर माला पहनाकर राजस्थानी परम्परा अनुसार सम्मान किया गया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि टोंक जिले के प्रकाश पटवारी को स्वर्ण पदक जीतने पर आचार्य वर्धमान सागर जी गणाचार्य विराग सागर जी महाराज, गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी,गणिनीआर्यिका विज्ञा श्री माताजी, गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी ने आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अशोक छाबड़ा पदमचंद अलियारी अनिल पारख हेमंत कासलीवाल निर्मल जैन सतीश जैन अंकित जैन आदि लोग मौजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *