सेरिया और बड़गांव में हुई धर्मसभा शिलान्यास समारोह की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन
सलूंबर ।
निकटवर्ती ग्राम सेरिया मे आचार्य सुनील सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में रविवार प्रात: मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक मगनलाल कोदर लाल दोषी, शांतिधारा एवं शास्त्र भेट गणेशलाल, मगनलाल, शांतिलाल हेमावत ने किया पाद प्रक्षालन महावीर 6 मंडल किया। शांतिनाथ भगवान पर प्रेमचंद आडिया व महावीर भगवान पर छगनलाल आडिया परिवार ने शांतिधारा की। धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संतो का महत्व है। बालक बालिकाओ को माता पिता की भावनाओ का ध्यान रखना चाहिए जीवन मे ऐसे कोई कार्य नही कर जिससे परिवार, समाज का नाम बदनाम हो, मर्यादा की सुरक्षा के लिए भारतीय परंपरा को पुनः अपनाना होगा, संतान को सुविधा के साथ संस्कार व मर्यादा भी सिखाये।
समाज झाड़ोल, उदयपुर , बड़गाँव, सल्लाडा, सगतड़ा, करावली, ओरवाडिया के श्रावको ने आगमन हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। भावनगर गुजरात के श्रावको ने अष्ट द्रव्यो से गुरु पूजन की।
संचालन पंडित कमलेश सिंघवी ने किया। दोपहर में दो बजे आचार्य श्री संघ का सेरिया से पद विहार होकर बड़गांव (सराडा) में मंगल प्रवेश हुआ l मणिलाल गोटी सहित उपस्थित जैन समाजजनों ने आचार्य श्री की पुष्प वृष्टि और पाद प्रक्षालन कर मंगल अगवानी की इस अवसर पर धर्म सभा का आयोजन हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
