भारतीय जनता पार्टी को पंचायत चुनावो में मिली जीत के बाद जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का ग्रामीण जन द्वारा किया गया अभूतपूर्व स्वागत

राजनीति

भारतीय जनता पार्टी को पंचायत चुनावो में मिली जीत के बाद जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का ग्रामीण जन द्वारा किया गया अभूतपूर्व स्वागत
रामगंजमडी
हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावो में भारतीय जनता पार्टी को भारी जीत मिली। उत्साह से लबरेज रहे  अरनिया कला ग्राम पंचायत के तीन टापरी व बस्याहेड़ी ग्राम के कार्यकर्ताओ ने जिला परिषद सदस्य धीरज सिंह सिसोदिया, खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती मेघवाल, भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, पालिकाध्यक्ष विजय गौतम , वीरेन्द्र जैन , बच्चन सिंह सलूजा का अभूतपूर्व अभिनदन किया गया। इसी कड़ी में इनका अभिनदन फूलमाला व सरोपा भेंट कर किया गया ।

वही उत्साह इतना बना हुआ था की सभी ग्रामीण जन द्वारा जनप्रतिनिधियों का ढोल बाजों के साथ गांव में जुलूस भी निकाला। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने ग्रामीण जन व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *