गुरु मंदिर बनने की खुशी में कही वर्षो से सूखे हेंडपंप में छलकी जलधारा
भींडर
परम पूज्य आचार्य सुनील सागर महाराज गुरुदेव के संघ के सानिध्य में आगामी 17 जनवरी 2022 को जिस भूमि पर तपस्वी सम्राट गुरु मंदिर और तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर विद्यालय के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास होना है। उस भूमि पर कई वर्षों से सूखा पड़ा हैंडपंप जिसको पानी के अभाव में बंद कर दिया था, तपस्वी सम्राट का गुरु मंदिर और विद्यालय बनने की खुशी में सूखे हैंडपंप से भी जलधारा शुरू हो गई। यह सभी परम पूज्य तपस्वी सम्राट और आचार्य भगवन सुनील सागर गुरुदेव की असीम अनुकंपा का ही प्रतिफल है।
जानकारी देते हुए संस्था प्रधान श्री अनिल स्वर्णकार ने बताया की जिनसे यह भूमि खरीदी उन्होंने जल के अभाव में हैंडपंप को बंद कर दिया था। साथ ही हैंडपंप का हत्था भी हटा दिया था। लेकिन जब गुरु मंदिर और विद्यालय निर्माण हेतु जल की आवश्यकता के लिए पूज्य तपस्वी सम्राट और आचार्य सुनील सागरजी के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर विनती के साथ अर्घ समर्पित किया तो साक्षात अतिशय हुआ, और सूखे पड़े हैंडपंप में भी जलधारा निकल पड़ी।
जिनके तप त्याग साधना सचमुच अदभुत थी। ऐसे थे आचार्य भगवन सन्मति सागर महाराज। वही आचार्य भगवन सुनीलसागर महाराज गुरुदेव की साधना,संयम, त्याग से कोई अछूता नहीं है। उनके समीप जीव जन्तु भी आकार धर्म आराधना कर अपना जीवन धन्य कर लेते है।
तुम विश्व धर्म के सूरज हो
तप त्याग की अदभुत मूरत हो
है धन्य धन्य महिमा तेरी तम हरने वाले सूरज हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
