नवर्ष के प्रथम उदबोधन में बीते हुए कल को भुलाकर वर्तमान में जीने का सन्देश आचार्य श्री ने दिया

धर्म

नवर्ष के प्रथम उदबोधन में बीते हुए कल को भुलाकर वर्तमान में जीने का सन्देश आचार्य श्री ने दिया
सीपुर
परम पूज्य आचार्य श्री सुनीलसागर महाराज ने नववर्ष की बेला में प्रथम उदबोधन में मोह को छोड़कर धर्म अपनाने,बीते हुए कल को भुलाकर वर्तमान में जीने का सन्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा जीवन मे भूतकाल में की गई गलतितो से सीख लेकर भविष्य को बनाया जा सकता है। जो जीना सीख जाता है, वह सफल हो जाता है।
समाज के प्रवक्ता श्री अनिल स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए कहा इस अवसर पर 23 जनवरी से उदयपुर के सेक्टर 4 में होने वाले जिनबिंब पँचकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया यह विमोचन दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, शांतिलाल बेलावत, कमल कुमार जैन वरिष्ठ ज़न द्वारा किया गया। वही इसी कड़ी में प्रतिष्टाचार्य विनोद पगारिया, व विधानचार्य पण्डित श्री कमलेश सिंघवी के निर्देशन में शान्तिनाथ महामंडल हुआ।
वही आचार्य संघ का मंगल विहार सीपुर से सेरिया की ओर हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *