जब तक गायो की व्यवस्था नहीं तब तक आहार नहीं निर्णयसागर जी
अशोकनगर
गो-शाला की गायों के लिए भूसे की व्यवस्था के लिए शनिवार को निर्णय सागर महाराज ने जो किया व परोपकार जीवदया के क्षेत्र मे एक सकारात्मक पहल कही जाएगी सिद्धचक्र महामंडल विधान की कड़ी मे मार्मिक उदबोधन मे यह स्पष्ट रूप से कहा कि गो-शाला में गायों के भोजन की व्यवस्था नहीं होने तक मैं भी आहार नहीं करूंगा। इतना मार्मिक शब्द सुन सभी भक्त भाव विहल हो गए करुणा दया क्षमा की मूर्ति को नमन किया और होना क्या था तुरंत ही भक्तो ने 15 मिनट में ही 23 लाख रुपए एकत्रित हुए
आलम यह हुआ बैठी कुछ महिलाओं ने गायों के भूसे के लिए सोने की अंगूठी से लेकर अन्य जेवर निकालकर रख दिए। वही गो-शालाआं में मोजूद गायों के लिए 3 साल तक के भोजन के लिए स्थाई रूप से एक निश्चित राशि की व्यवस्था होने के बाद ही मुनि श्री आहारचर्या के लिए उठे।
विवरण
अशोकनगर समाजद्वारा ने गो सेवा हेतु गो-शाला खोली है। ईसागढ़ रोड स्थित दयोदय गोशाला में फिलहाल 650 से ज्यादा गाय है। संख्या अधिक होने से कई बार यहां भूसे आदि की व्यवस्था जुटाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इसको देखते हुए शनिवार को मुनिश्री 108 निर्णय सागर महाराज और एलक श्री छीर सागर महाराज को यह बात पता चली। मुनि संघ द्वारा इस हेतु करुणामय उपदेश मे सिद्धचक्र विधान के पूर्ण होने पर गो-शाला की गायों के लिए व्यवस्था जुटाने की बात कही।
समाज के लिए प्रेरणा
वही सुबह 10 बजे गयी मुनि संघ के आहार का समय हो गया था समाजजनों ने मुनि संघ को आहार पे उतरने हेतु निवेदन किया लेकिन मुनि संघ स्पष्ट रूप से गो-शाला के गायों के भोजन की व्यवस्था नहीं होने तक मैं आहार नहीं करने को कह दिया । समाज इसके लिए अभी उचित व्यवस्था करें। सचमुच यह समाज राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा है जब तक गायों के आहार का प्रबंध होने के बाद ही मैं यहां से आहार हेतु जाऊँगा ।
सचमुच मुनिसंघ ने समाज मे जीवदया परोपकार के प्रति एक जीवंत उदाहरण दिया मुनि श्री निर्णयसागर महाराज सचमुच निर्णयन क्षमता के धनी है जीवदया परोपकार की मूर्ति को कोटि कोटि नमन
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
