तपस्वी गौरव बाफना के 31 उपवास की तप साधना के पूर्ण होने पर होगे दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
रामगंजमंडी
साध्वी प्रवर श्री गुणरंजना श्री जी महाराज की प्रेरणा एवम उनकी निश्रा मे तपस्वी गौरव बाफना की 31उपवास की तप साधना पूर्ण होने पर भव्य दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगे यह भव्य आयोजन 22 sept व 23 sept को आहूत होगा जिसमे 22 sept को प्रात बेला मे दादा गुरुदेव की भव्य बड़ी पूजन होगी वह दोपहर मे महिलाओं द्वारा चोबीसी गाई जाएगी रात्रि मे भजन सम्राट अंकित लोढ़ा रायपुर द्वारा भव्य भजन संध्या जैन श्वेताम्बर मंदिर मे आयोजित होगी आपको बता दे तपस्वी गौरव बाफना धर्मनिष्ठ वीणा सुभाष बाफना के पुत्र है आयोजन के क्रम मे दुसरे दिन 23 sept को सुबह की बेला मे तपस्वी का वरघोड़ा व भव्य शोभायात्रा तपस्वी के आवास से नगर मे निकाली जाएगी इस क्रम मे शोभायात्रा उपरांत तपस्वी का बहुमान किया जाएगा व पूज्य गुरुवर्या का मंगल उद्बोधन होगा अंत मे श्री गोवर्धननाथ मंदिर धर्मशाल़ा मे श्रीमती वीणा सुभाषचंद बाफना की और से स्वामी वात्सल्य आहूत होगा
