भगवान को मानते हैं, लेकिन भगवान की नहीं मानते आर्यिका विज्ञान मति माताजी

धर्म

भगवान को मानते हैं, लेकिन भगवान की नहीं मानते आर्यिका विज्ञान मति माताजी
बड़ोदिया
आर्यिका 105 विज्ञान मति माताजी संघ का मंगलवार की बेला में बड़ोदिया में मंगल आगमन हुआ।

 

मंगल आगमन की बेला में माताजी संघ को गाजे बाजे के साथ जैन मंदिर लाया गया जहां धर्म सभा भी हुई धर्म सभा की बेला में श्रीमती सुशीला पाटनी आरके मार्बल का स्वागत भी किया गया। इसके साथ ही बड़ोदिया समाज ने 2024 का वर्षा योग माता जी का बड़ोदिया में हो इस हेतु निवेदन भी किया।

 

पूज्य माताजी ने अपने प्रवचन में बड़ोदिया के विषय में कहा कि बड़ोदिया बड़ों का गांव है, और जिले में अपनी एक अलग पहचान है। धर्म प्रभावना के नाम पर। यह बहुत ही अच्छी बात है।

 

माताजी ने विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि आज धर्म करने के बाद भी कोई किसी न किसी कारण से दुखी है, लेकिन वह इस बात से बेखबर है कि वह दुखी क्यों है। इसका मूल कारण यही है कि हम सब भगवान को मानते हैं पर भगवान की वाणी भगवान की कड़े वचनों को कभी नहीं माना। अगर इस संसार के दुखों से पार लगना है तो भगवान ने जो कहा है हमे छोटे से छोटे जीवों पर दया करना है, पाप और पुण्य को समझते हुए हर कार्य को करना है तो एक दिन भवसागर पार हो जाएंगे

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *