गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी भारत गौरव से अलंकृत

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी भारत गौरव से अलंकृत
यह हम सभी के गौरव का विषय है स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी वर्ष 2021 में भारत गौरव से अलंकृत हुई। इस अलंकरण को प्रदान करते हुए संस्क्रति युवा संस्थान ने माताजी के कार्यो की अनुमोदना भारत गोरव 2021 का आयोजन सयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख स्थान होटल अटलांटिस, द पाम में आयोजित हुआ था । जहाँ यह अलंकरण उन्हें प्रदान किया गया यह अलंकरण पंडित सुरेश जैन व सुनील जैन लोहा वाले ने लिया। विशेष रूप से इस अभूतपूर्व उपलब्धि में इन दोनों के योगदान के साथ आर्किटेक्ट संजय जैन जयपुर ,संघस्थ प्रियंका दीदी का विशेष योगदान रहा। इनके अथक प्रयास की हम जितनी अनुमोदना करे कम होगी।
आपको बता दे पूर्व में यूनाइटेड किंगडम,सयुक्त राज्य अमेरिका आयोजित किया जा चुका है। लेकिन इस वर्ष यह पुरस्कार समारोह सयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया। इस आयोजन मे कही गणमान्य व्यक्ति मोजूद रहे। जिसमे महामहिम अवध मोहम्मद, शेख मोग्रीन अमीरात के महानिर्देशक, दुबई के आर्थिक विकास में विदेश व्यापार विभाग के प्रशासनिक अधिकारी मोजूद रहे। साथ ही मोहम्मद अल बन्ना मुख्य कार्यकारी अधिकारी औऱ महामहिम शेख जुमा बिन मकतूम अल मकतूम के वरिष्ठ सलाहकार, काउंटेस एलेना फेलिस डी बैकी (इटली के शाही परिवार के सदस्य औऱ दुनिया के फैशन आइकन), श्री मोहम्मद अल अली {प्रबंध निदेशक और कैश फर्स्ट अबू धाबी बैंक के प्रमुख}, श्रीमती
मीरा टेरेसा गांधी {सीईओ और गिविंग बैक फाउंडेशन की संस्थापक} यह आयोजन अभूतपूर्व सफ़लता के साथ संपन्न हुआ।
यह अलंकरण नारी शक्ति के गोरव तो है ही और जैन जगत भी गोरवान्वित हुआ है। जब जब भी भारत के गौरव की गाथा सुनी, पड़ी औऱ देखी जाएगी तब तब भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी अमिट रहेगी।


निश्चित रूप से हमें संस्कृति युवा संस्था को ह्रदय से बधाई प्रेषित कर उनकी बारम्बार अनुमोदना करना चाहिए।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *