संसार एवम मोक्ष का संपूर्ण व्यवहार विश्वास की आधारशिला पर है आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज
निवाई
मंगलवार की बेला निवाई में मंगल हो गई जब आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ का मंगल आगमन हुआ। इस अवसर पर नगर में पूर्व में विराजमान मुनि संघ ने आचार्य श्री संघ की मंगल आगवानी की एवं उनकी परिक्रमा की
आचार्य श्री संघ सहित नगर की सीमा में स्थित कल्याण कॉलेज पर पहुंचे जहां से उन्हें बैंड बाजा के साथ जय घोष करते हुए पहाड़ चुंगी नाका वेयरहाउस लाया गया जहां पर महिला शक्ति ने उनकी अगवानी की। उसके बाद यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नसिया जी दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहां पर मंदिर की प्रवेश द्वार पर क्षेत्र कमेटी द्वारा मंगल पद प्रक्षालन मंगल आरती कर उनकी अगवानी की। उसके बाद गुरुदेव ने जिनालय के दर्शन किए।
इसके बाद यह है भव्य शोभा यात्रा धर्म सभा में परिवर्तित हो गई इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने कहा की संसार एवं मोक्ष का संपूर्ण व्यवहार विश्वास की आधारशिला पर अवस्थित है। सदैव सज्जनों की संगति में रहना चाहिए।
इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का 14 dec को पदमपुर क्षेत्र पर मनाए जा रहे दीक्षा दिवस कार्यक्रम पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज की आहारचर्या का पुण्य लाभ प्राप्त कर टोंग्या परिवार गदगद एवम हर्षित
पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज की आहार चर्या चरण वंदना का लाभ सूरजमल जी नवरतन टोंग्या टोंग्या परिवार को प्राप्त हुआ। उन पलो में टोंग्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज पदमपुरा की और मंगल विहार कर रहे हैं जहां आगामी 14 दिसंबर को आचार्य श्री का दीक्षा दिवस कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर की बेला में आचार्य श्री संघ का मंगल विहार हुआ रात्रि विश्राम विज्ञा तीर्थ गुंसी में हुआ क्षेत्र पर पहुंचने पर गुरु मा विज्ञाश्री माताजी संघ ने उनकी अगवानी की।
बुधवार की बेला में प्रातः बेला में जिनसहस्त्रधारा शांति धारा होगी आचार्य श्री के मंगल प्रवचन एवं मंगल आहारचर्या क्षेत्र पर ही संपन्न होगी।
सकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312








