किस्मत है तुम्हारी, भाग्य है तुम्हारा, नसीब है तुम्हारा जो तुम्हें सदगुरु की उंगली पकड़ने का अवसर मिल रहा है प्रज्ञा सागर महाराज

धर्म

किस्मत है तुम्हारी,भाग्य है तुम्हारा, नसीब है तुम्हारा, जो तुम्हें सदगुरु की उंगली पकड़ने का अवसर मिल रहा है प्रज्ञा सागर महाराज
झालावाड़
परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का मंगल विहार पदयात्रा के साथ झालरापाटन से अतिशय क्षेत्र कैथुली की और हो रहा है।
मंगलवार की प्रातः बेला में पूज्य आचार्य श्री संघ का मंगल आगमन देवरीघटा में हुआ भक्ति में झूमते गाते सभी भक्तों एवम पदयात्री उत्साह से भरे हुए थे। ऊंट गाड़ी, बग्गी, घोड़े एवं श्री जी के साथ आचार्य श्री चल रहे थे। सचमुच भक्ति का एक अलग ही आलम देखने को मिल रहा था।

देवरीघटा पहुंचने पर आचार्य श्री के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई इस अवसर पर रामगंज मंडी झालावाड़ पाटन कोटा आदि के भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि जीवन एक यात्रा है संसार एक यात्रा है अनंत काल से हम चल रहे हैं परंतु हम चले जा रहे हैं। चलना तभी सार्थक होगा जब चलने के बाद मंजिल मिल जाए।

उन्होंने कहा कि यदि मंजिल तक नहीं पहुंचे तो चलना निरर्थक है तुम संसारी जीव होते हो जहां से चलते हो वही शाम को वहीं पहुंच जाते हो। उन्होंने कहा मुझे चलते-चलते 10 अप्रैल 1985 से चलते चलते 39 साल हो गए और 10 अप्रैल 2025 को 40 साल हो जाएंगे। किस्मत है तुम्हारी, भाग्य है तुम्हारा, नसीब है तुम्हारा, इस भटकन संस्कार में तुम्हें सदगुरु की उंगली थामने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज सोमवार होने के बाद भी पदयात्रा में ज्यादा संख्या एवं उत्साह कल से भी ज्यादा है। पूज्य गुरुदेव का 25 दिसंबर की प्रातः बेला में रामगंज मंडी नगर में प्रवेश होगा रामगंज मंडी नगर में प्रवेश से पूर्व नगर की सीमा पर स्थित कमल फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप से भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा शोभा यात्रा का मार्ग कमल फिलिंग स्टेशन से महावीर दिगंबर जैन मंदिर महावीर दिगंबर जैनमंदिर से माल गोदाम चौराहा, गोवर्धन नाथ मंदिर बाजार नंबर 6 स्टेशन चौराहा होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा जहां गुरुदेव की समाज की और से मंगल आगवानी की जाएगी। इसके उपरांत आचार्य श्री

 

 

 

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन करेंगे दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में धर्म सभा को संबोधित करेंगे धर्म सभा के उपरांत आहारचर्या होंगी आहार उपरांत दोपहर की बेला में गुरुदेव का मंगल विहार अतिशय क्षेत्र कैथूली की और होगा

 

 

 

रात्रि विश्राम गोयदा में होगा 26 दिसंबर को यह पदयात्रा अतिशय क्षेत्र कैथूली तीर्थ पर जाकर संपन्न होगी जहां क्षेत्र कमेटी की ओर से गुरुदेव की मंगल अगवानी की जाएगी मंगल अगवानी के साथ गुरुदेव की सानिध्य में श्री जी का अभिषेक शांति धारा एवं भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *