थूबोनजी तीर्थ के विस्तार की अपार संभावनाएं- हुकुम काका

धर्म

थूबोनजी तीर्थ के विस्तार की अपार संभावनाएं- हुकुम काका
अशोकनगर


–थूबोनजी तीर्थ के विकास की अपार संभावनाएं हैं।आप लोगों ने सदियों पुराने इस तीर्थ को सहज के रखा है। जब गुरुदेव के कदम इस तीर्थ भूमि पर पड़ेंगे तब इस तीर्थ को पंख लगते देर नहीं होगी। आज लोगों ने जहां तक सोचा होगा उससे आगे मुनि पुंगव श्री सुधा सागरजी महाराज के चरण पड़ते ही कार्य होने लगेगा। यही हमारे गुरु देव की विशेषता है। जहां कुछ भी नहीं होता उन स्थानों पर मंगल होते हमने देखा है। उक्त आश्य के उद्गार श्रावक संस्कार शिविर ललितपुर के निर्देशक हुकम काका ने दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी में व्यक्त किए।

 

इस क्रम में पहल थूबोनजी के खड़े बाबा आदिनाथ भगवान का अभिषेक के साथ ही एक सौ आठ कलशों से रिद्धि मंत्रों से महाअभिषेक किया गया इसके साथ ही जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति की गई। जिसका सौभाग्य चांद खेड़ी कमेटी व अतिशय क्षेत्र कैथूली के अध्यक्ष हुकम काका, सुरेशकुमार, राजीव कुमार, रविन्द्र कुमार, राकेश जैन,गौरव जैन, अविनाश जैन धुर्रा, सचिन कुमार, अनुकल्प जैन अशोक नगर कमलेश कुमार, अजय कुमार पवन कुमार,अनंत कुमार करैया, आनंद जैन रामगंजमंडी व कैलाश जैन ने की इनका सम्मान कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा मंडल के धनकुमार वल्ला विमल कुमार वरखेड़ा राजेश इंडियन प्रदीप अखाई सहित अन्य प्रमुख जनों ने किया
*शिविरार्थी थूबोनजी तीर्थ पर पधारकर हमें धन्य करें*
इस दौरान मध्यप्रदेश महासभा विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागरजी महाराज के सान्निध्य में बुधवार से अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। शिविर के निर्देशक श्री हुकम काका थूबोनजी तीर्थ पर पधारकर हमें धन्य कर हमें अभिनन्दन का मौका आगे भ दें। श्रावक संस्कार शिविर में देशभर से फार्म के माध्यम से चुनिंदा लोग शामिल हो रहें हैं। हम भी उनका एक दिन अभिनन्दन करना चाहते हैं। हमारी कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल,विनोद मोदी, राजीव चन्देरी ने गुरु चरणों में निवेदन करते हुए हमें सौभाग्य देने की प्रार्थना लगाई है हमें पुरी उम्मीद है कि यह अवसर थुबोनजी तीर्थ को मिलेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *