सांसद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सम्मेदशिखर तीर्थ पहुँचकर लिया सन्तो का आशीष

सम्मेदशिखर जी
-भारत सरकार की केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद कोडरमा माननीय अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड प्रांत के सम्मेद शिखर पारसनाथ में जैन संत- साध्वी का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया, म सौम्य मूर्ति मुनि श्री पीयूष सागर जी महाराज, गुरू पुण्य सागर जी महाराज, एवं आर्यिका चैतन्यमति माताजी के उन्होंने दर्शन किये। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी कों अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज की महापारणा एवं महाप्रतिष्ठा के महामहोत्सव का आमंत्रण भी दिया गया ,जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुवे मंत्री महोदया नें उपस्थिति का आश्वासन दिया ,सौम्य मूर्ति मुनि श्री पीयूष सागर जी महाराज नें मंत्री जी कों आशीर्वाद देते हुवे सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा से अवगत कराया ,
मन्त्री महोदय ने स्कूल व अस्पताल खोलने की बात कही
इस मौके पर मंत्री महोदया ने चर्चा मे अंतर्मना गुरुदेव के आशीर्वाद से एक अच्छे स्कूल व अस्पताल मधुबन में खोलने की बात कही l जिस पर मुनि श्री ने कहा की अंतर्मना गुरुदेव की इतनी बड़ी साधना के अवसर पर उनके आशीर्वाद व निर्देशन से एक सुव्यवस्थित एवं सर्व सुविधायुक्त स्कूल व अस्पताल की रुपरेखा तैयार की गई हे। जिसे संघ की और से व्यवस्थापक आकाश जैन नें मंत्री जी कों अवगत कराया l मंत्री जी नें इस सेवा के कार्य मे पूर्ण सहयोग करने की बात कहते हुवे कहा की यह मधुबन की अनिवार्य आवश्यकता है।
यह रहे मोजूद
माननीय मंत्री महोदया के साथ झुमरी तिलैया नगर परिषद की निवर्तमान पार्षदभाजपा नेत्री पिंकी जैन भी मौजूद थी। मौके पर ब्रह्मचारी प्रदीप भैया, प्रभात सेठी, महेंद्र जैन, विकास जैन ,बिना दीदी आदि लोग उपस्थित थे
कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
..
