रामगंजमडी नगर में पीयूष साग़र जी आदि 12 संतो का मंगल आगमन हुआ
रामगंजमडी
रामगंजमडी नगर में इन दिनों संतो आगमन से धर्म की महती प्रभावना हो रही वही रविवार की बेला में साध्वी श्री गुणरंजना श्री जी का वर्षायोग हेतु मंगल आगमन हुआ वही शुक्रवार की प्रातः बेला में गुरु भगवन्त पीयूष साग़र जी आदि 12 साधु भगवन्तों का नगर आगमन हुआ जब एक साथ गुरु भगवतो का आगमन हुआ एक अलग ही वातावरण था। रामगंजमंडी में जैन आचार्य श्री पीयूष सागर जी संघ का चातुर्मास कोटा में होगा।

नगर के जैन श्री संघ आचार्य संघ की भव्य अगवानी की। व बेंड बाजों ओर भव्य जुलूस के साथ जयकारो की गूंज के साथ

आदिनाथ जैन श्वेतांबर मन्दिर लाया गया जहाँ आचार्य भगवन के मंगल प्रवचन हुए इन सभी मागलिक पलो में पूज्य गुरूवर्या साध्वी गुणरंजना श्री जी का भी मंगल सानिघ्य मिला। वही इन सभी गुरु भगवन्तो की निश्रा में दादागुरुदेव की पूजन भक्ति भाव के साथ हुई। वही मंगल उदबोधन में सम्यक रत्न जी महाराज श्री ने कहा अगर कोई भी जररूतमद आपके द्वार पर आ जाए यदि तुमने उसकी मदद की और मदद की वस्तु का यदि उसने दुरुपयोग किया तो उसका पाप तुम्हे नही लगेगा साथ ही उन्होंने कहा यदि कोई भी अच्छा कार्य करे तो उसके कार्य मे रोड़ा मत डालो उन्होनें संग्रह पर जोर देते हुए कहा सबको एक दिन जाना फिर धन का संग्रह क्यो घर परिवार का कोई भी काम हो तो व्यक्ति करता लेकिन धर्म कार्य मे पीछे हटता है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
