अतिशय क्षेत्र कैथूली मध्यप्रदेश में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याण महोत्सव भव्यता के साथ 11 अगस्त 2024 को मनाएंगे
रामगंजमंडी
नगर से 17 km दूर मालवा पठार की तलहटी में बसा, प्राकृतिक सौन्दर्य का धनी, चतुर्थकालीन अतिशयकारी प्रतिमामयी एवं मालवा प्रांत का सुविख्यात खजुराहो शैली की स्थापत्य कला का धनी श्री 1008 चिन्तामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, कैथूली मे आगामी श्रावण शुक्ला सप्तमी ( मोक्ष सप्तमी )11अगस्त को पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न होगा। इस महोत्सव के क्रम में पार्श्वनाथ महामंडल विधान एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया जायेगा। महोत्सव की इस बेला में ध्वजारोहण चित्र-

अनावरण दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा एवं श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा होगी अंत में अल्पाहार व भोजन पुण्य लाभ विजय ,प्रभव ज,प्रशांत एवं समस्त कमलध्वज परिवार, भवानीमंडी (राज.) को प्राप्त हो रहा है।



समस्त क्रियाए विधि-विधानपूर्वक पं. श्री आकाश जैन आचार्य ( सांगानेर ) रामगंजमण्डी पं. श्री प्रशान्त जैन आचार्य (सांगानेर) रामगंजमण्डीपं. श्री सौरभ जैन शास्त्री (सांगानेर) केथूली अतिशय क्षेत्र पं. श्री सिद्धार्थ जैन शास्त्री (सांगानेर) कैथुली अतिशय क्षेत्र के निर्देशन मे सम्पन्न होगी क्षेत्र कमेटी के सरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया संरक्षकनाथूलाल सांवला, लाम्बाखोह अध्यक्ष हुकम जैन’ काका’ कार्याध्यक्ष सुनील सुरलाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीतेश ठाई महामंत्री मनीष हरसोरा सहमंत्री प्रशांत जैन बागड़िया कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया (चाचा) संवैधानिक सलाहकार रविन्द्र हरसोलामकेश दोतड़ा वाले निर्माण मंत्री जम्बू बागड़िया ने सभी से इस आयोजन मे पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है
क्षेत्र कमेटी की और सेअतिशय क्षेत्र कैथूली जाने के लिए रामगंजमण्डी एवं भानपुरा में प्रातः 6.30 बजे बस उपलब्ध रहेगी। आप निम्न नंबर पर सम्पर्क कर सकते है :रामगंजमण्डी 9214091987 भानपुरा 9425976660
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
