भारत की प्राचीन ज्ञान-धरोहर से अभिभूत हुईं आर्यिका स्वास्तिभूषण माताजी, अकलंक शोध संस्थान के शोध एवं पांडुलिपि संरक्षण कार्यों की मुक्तकंठ से की प्रशंसा

धर्म

भारत की प्राचीन ज्ञान-धरोहर से अभिभूत हुईं आर्यिका स्वास्तिभूषण माताजी, अकलंक शोध संस्थान के शोध एवं पांडुलिपि संरक्षण कार्यों की मुक्तकंठ से की प्रशंसा

प्राकृत भाषा, प्राचीन साहित्य और दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण को बताया जैन संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य सेवा

कोटा।
परम पूजनीय भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका श्री 105 स्वास्तिभूषण माताजी का इन दिनों कोटा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में धर्मप्रभावना का पावन प्रवास चल रहा है। इसी क्रम में उनका ससंघ अकलंक शोध संस्थान में मंगल पदार्पण हुआ, जहां उनका भावभीना एवं भव्य स्वागत किया गया।

संस्थान पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं ने आर्यिका माताजी की अगवानी की। इसके बाद माताजी ने संस्थान में संरक्षित दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके वैज्ञानिक रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पांडुलिपियों के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी प्राप्त की।

माताजी ने संस्थान में प्राकृत भाषा, जैन दर्शन एवं प्राचीन साहित्य पर किए जा रहे शोध कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें विभिन्न शोध परियोजनाओं, प्रकाशित शोध सामग्री तथा संरक्षण कार्यों से अवगत कराया।

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, जैन संस्कृति और साहित्यिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की आर्यिका स्वास्तिभूषण माताजी ने मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान हमारी सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। माताजी ने संस्थान के कार्यों के लिए अपना मंगल आशीर्वाद भी प्रदान किया।

दुर्लभ शोध सामग्री एवं प्राचीन पांडुलिपियों को देखकर माताजी भावविभोर नजर आईं। उन्होंने अत्यंत एकाग्रता एवं रुचि के साथ प्रत्येक महत्वपूर्ण पांडुलिपि एवं शोध सामग्री का अवलोकन किया।

संस्थान के सचिव ऐश्वर्य जैन एवं निदेशक डॉ. संस्कृति जैन ने माताजी को संस्थान की उपलब्धियों, शोध गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निकट भविष्य में पुस्तक मेले के आयोजन की योजना भी साझा की। साथ ही संस्थान में संरक्षित शोध सामग्री एवं पांडुलिपियों को जैन समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सीए अंजलि जैन, रवि जैन एवं ललित जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

— अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
मो.: 99297 47312

Headline:

Aryika Swastibhushan Mataji Applauds Ancient Manuscript Preservation and Research at Akalank Research Institute, Kota

Commends the institute’s efforts in preserving India’s ancient knowledge tradition, Prakrit language, and Jain literary heritage

Kota:

Revered Bharat Gaurav Swastidham Pranetri Ganini Aryika Shri 105 Swastibhushan Mataji, who is currently on a spiritual tour in and around Kota, visited the Akalank Research Institute as part of her religious outreach. She was accorded a warm and respectful welcome by the institute’s members and devotees.

During her visit, Aryika Mataji carefully observed the institute’s work in preserving and conserving rare ancient manuscripts. She also received detailed information about several valuable manuscripts and their historical, literary, and spiritual significance.

Mataji took keen interest in the institute’s ongoing research on Prakrit language, Jain philosophy, and ancient Indian literature. The research team briefed her on various scholarly projects, manuscript preservation techniques, and academic initiatives being undertaken by the institute.

Highly impressed by the institute’s dedication to safeguarding India’s ancient knowledge tradition and Jain heritage, Aryika Swastibhushan Mataji wholeheartedly praised its efforts and blessed the entire team. She remarked that such institutions play a vital role in preserving the country’s invaluable cultural and literary legacy for future generations.

Visibly delighted, Mataji examined each manuscript and research document with great attention and appreciation, expressing deep admiration for the scholarly work being carried out.

Institute Secretary Aishwarya Jain and Director Dr. Sanskriti Jain briefed Mataji about the institute’s achievements, ongoing research activities, and future plans. They also shared their proposal to organize a Book Fair to promote ancient literature and research. They emphasized that the preserved manuscripts and research collections represent an invaluable treasure of Jain heritage.

Among those present on the occasion were CA Anjali Jain, Ravi Jain, and Lalit Jain.

Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi

Contact: +91 99297 47312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *