भगवान नहीं बनो कम से कम इन्सान तो बनो :- आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी।

धर्म

भगवान नहीं बनो कम से कम इन्सान तो बनो :- आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी।

तीन दिवसीय प्रवचनमाला मे श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
———————-
नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी का हुआ अभिनन्दन
—-
निवाई

22 दिसम्बर विश्व प्रसिद्ध स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि इस दूनिया में लोग खाली हाथ आते है ओर खाली हाथ चले जाते हैं। कोन कब बड़ा बन जाए कौन कब छोटा बन जाए पता ही नहीं चलता।आर्यिका माताजी ने बुधवार को सुबह श्री शांतिनाथ जैन अग्रवाल मंदिर में धर्म सभा में श्रद्धालुओं को कहा कि यदि जन्म की परम्परा है तो मृत्यु की परम्परा भी है। जिसकी जैसी मति होगी उसको वैसी गति मिलेगी। जितना सुख आत्मा में होता है वह परम सुख परमात्मा के पास है। माताजी ने कहा कि भगवान नहीं बनो तो कम से कम इन्सान तो बनो , यदि धर्म बड़ता गया तो जितना सुख भगवान मे है उतना सुख हमें भी मिल सकता है , क्योंकि भगवान अनन्त सुखी है। प्रवचन माला कार्यक्रम का संचालन अनुष्ठानकर्ता कपिल जैन इन्दोर ने किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी


जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि बुधवार को सुबह प्रवचन माला के दौरान निवाई नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी पार्षद नितिन छाबड़ा पार्षद मदनलाल वर्मा का दिगम्बर जैन समाज ने स्वागत अभिनन्दन किया एवं सभी अतिथियों ने माताजी के समक्ष श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि इस अवसर पर जयपुर के समन्वय कमल बाबु जैन ने कहा कि जैन धर्म की प्रभावना के लिए जयपुर अपने आप में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विश्व विख्यात स्वस्ति भूषण माताजी का जयपुर में शीत कालीन प्रवास हो ऐसी भावना लेकर आज हम सभी माताजी के श्री चरणों में पधारे है।

हमारे साथ जयपुर से संधपति शिखर चन्द कासलीवाल रमेश ठोल्या रमेश तिजारिया चेतन निमोडिया भारत भूषण जैन रमेश दीवान जिन्होंने जयपुर में कई विशाल बड़े बड़े मंदिरो का निर्वाण कराया है। सभी आगन्तुक अतिथियों ने माताजी को श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जौंला ने बताया कि सांयकाल गुरु भक्ति के साथ आनन्द यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालु उमड़ पड़े। कार्यक्रम में प्रश्न मंच प्रतियोगिता किया गया जिसमें विजेता प्रतियोगी को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर सुशील जैन विष्णु बोहरा मोहनलाल चंवरिया मनोज पाटनी अजीत काला त्रिलोक सिरस शंभु कठमाणा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *