पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में उदयपुर में होने वाली पंच कल्याणक प्रतिष्ठा हेतु समिति का गठन

धर्म

पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में उदयपुर में होने वाली पंच कल्याणक प्रतिष्ठा हेतु समिति का गठन
उदयपुर

दिनांक 19-2/2/2023
आज आदिनाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 11 की बैठक हुई उसमें सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत को प्रतिष्ठा समिति का अध्यक्ष मनोनयन किया गया । आगामी होने वाली पंचकल्याणक प्रतिष्ठा और विहार की जिम्मेदारी सकल जैन समाज की रहेगी और आदरणीय अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने इसकी स्वीकृति प्रदान की। बैठक मे भवरलाल मुंडलिया रोशनलाल गदावत,राजेश देवड़ा, पारस चित्तौड़ा, राजेंद्र कोठारी, मोहनलाल विरदावत, फतेहलाल मुंडलिया,कमलकांत जोलावत,पवन बोहरा सभी सदस्यों की मोजदगी मे पद भार ग्रहण कराया।

 

 

 

प्रचार मंत्री आदिनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट पा पारस चितौडा ने बताया कि समाज की बेठक मैं निर्णय लिया गया दिगंबर जैन समाज के आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज को उदयपुर में प्रतिष्ठा हेतु निवेदन किया जाए ।परम पूज्य पंचम पट्टाधीश आचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 2023 का
वर्षायोग उदयपुर मे हो इस हेतु एक आवश्यक बैठक गमेर बाग में आयोजित हुई थी। सभी समाज जन इस बैठक में पधारें ।सभी उपस्थित महानुभावों ने निर्णय लिया कि उदयपुर मे
वर्षायोग हेतु पुरा प्रयास किया जाय । समाज पूर्ण रूप से चातुर्मास करने के लिए लालायित है ।लगभग 20 वर्ष पश्चात आचार्य श्री संघ सहित उदयपुर पधार रहे हैं और उदयपुर समाज को चातुर्मास कराने का सौभाग्य प्राप्त हो चातुर्मास होने का अवसर आया है इसको लेकर समाज में बहुत हर्ष है उसका है प्रतिष्ठा और चातुर्मास का लाभ सकल दिगंबर जैन समाज को मिले इसके लिए समाज अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश करेगा आचार्य श्री को अजमेर से उदयपुर तक विहार मे सभी समाजन अपनी ओर से सहयोग करेंगे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *