अर्जुन की तरह लक्ष्य बनाओ मुनि श्री

धर्म

अर्जुन की तरह लक्ष्य बनाओ मुनि श्री
छबड़ा
विश्व वन्दनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य प्रसाद सागर जी महाराज ससघ का आगमन सिंघवी स्कूल में हुआ जानकारी देते हुए नीरज सेठी, रोशनी सेठी,रजनी,रानी भारिल, प्रकाशजी लुहाड़िया,ऋषभ जी पाटनी ने बताया की। मुनि संघ की आहारचर्या सम्पन्न हुई। इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्या श्री शिवकान्ता सिंघवी की अगुवाई में शाला परिवार की औऱ से मुनि संघ की आगवानी की।

व मुनि संघ को श्रीफल समर्पित कर आशीष लिया। प्रवास की बेला में मुनि श्री ने बच्चो को जंक फूड न खाने का सन्देश दिया। मुनि श्री ने अपनी सभ्यता संस्कृति की औऱ भी ध्यान आकृष्ट किया। परोपकार का मार्ग अपनाने को कहा। बच्चो को कहा अर्जुन की तरह लक्ष्य बनाओ। बच्चो को जीवन मूल्यों व आचरण अपनाने की सीख देते हुए कहा जल्दी सोना व जल्दी उठना चाहिए।

पहला सुख निरोगी काया है। म गुरुजनों व माता पिता का आदर का भी सन्देश दिया। वही पानी बचाओ बिजली बचाओ का भी अनुसरण करने की सीख दी। जैसा खाओगे अन्न, वैसा होगा मन, जैसा पिओगे पानी, वैसी होंगी वाणी। का भी उल्लेख किया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *