भगवान का चमत्कार ही ऐसा है मुनि श्री

धर्म

भगवान का चमत्कार ही ऐसा है, मुनि श्री
थुबोनजी
पूज्य मुनि श्री निर्णय सागर महाराज ने थुबोनजी अतिशय क्षेत्र केआदिनाथ भगवान की महिमा का गुणगान करते हुए कहा यहाँ के खड़े बाबा आदिनाथ भगवान में ऐसी शक्ति है, जो भी व्यक्ति यहां आकर सच्ची श्रद्धा भक्ति के साथ अपनी भावना को रखते है, वह अवश्य पूरी होती है, हमने देखा है। उन्होनें कहा होगी भी क्यो नही। जो सैकड़ो वर्षो से ध्यानस्थ मुद्रा में जगत को सुख शान्ती का अमर संदेश दे रही है।
यहाँ के प्रचार मंत्री श्री विजय धुरा ने बताया कि मुनि श्री निर्णय सागर महाराज, ऐलक श्री क्षीर सागर महाराज का मध्यान बाद विहार अशोकनगर के लिए हुआ। मुनि संघ का रात्रि विश्राम अमरोद में हुआ। आगे जानकारी देते हुए बताया की व शनिवार की मंगल आहारचर्या मनोज जैन के फार्म हाउस पर होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *