राजेन्द्र जैन ने अपनी भुआ की प्रेरणा से करा रहे 50 यत्रियो को करा रहे सम्मेदशिखर तीर्थ की यात्रा रामगंजमडी

रामगंजमंडी से पदम मधु सुरलाया पारसनाथ एक्सप्रेस से सम्मेद शिखर जी तीर्थ यात्रा के लिए आज रवाना हुए उसी ट्रेन में साबिर भाई पत्रकार ईटीवी न्यूज़ वाले से मुलाकात हुई ट्रेन में श्रीमान राजेन्द्र उषा जैन कोटा निवासी का परिचय साबिर भाई से कराया। तब श्री राजेंद्र जैन ने बताया कि उनकी बुआ जी श्रीमती गोपी बाई चुना वालों की प्रेरणा से लगभग पचास यात्रीयो को शिखर जी की वंदना के लिए लेकर जा रहे है। यात्रियों में कुछ यात्री ऐसे है जो कि पहली बार शिखरजी जा रहे है। वही सभी यात्रियो से श्री साबिर खान ने इस यात्रा का महत्व जाना सभी ने कहा वहा जाना किसी पुण्य के क्षण से कम नही होता। वहीं रामगंजमडी बघेरवाल जैन समाज महामंत्री ने उन्हें बताया की सम्मेदशिखर जी की यात्रा से बहुत पुण्य लाभ होता है। यह 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थकरों की निर्वाणस्थली है। यह तीर्थ शाश्वत तीर्थ है। साथ ही उन्होंने बताया यह 27 km की पैदल यात्रा है। जिसमे 9 km जाना, 9 km मे दर्शन है।व 9 km आने के इस तरह से 27 km की यात्रा होती है।
जो इस तीर्थ की यात्रा करता है वह मोक्ष को पा लेता है। श्री राजेन्द्र उषा जैन कोटा द्वारा पुण्य का नही महापुनीत कार्य को करने का संकल्प लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
