आठ दिवसीय विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ**

धर्म

**आठ दिवसीय विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ**

**आगरा**आज रविवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बेलनगंज में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ 5 जून से 12 जून के मध्य आयोजित हो रहा है जिसका समापन आठवें दिन प्रातः7:00 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद सभी इंद्रा-इंद्राणी ने विश्व शांति महायज्ञ के लिए हवन में आहुति देकर विधान का समापन किया| यह सभी क्रियाएं विधानचार्य संजय जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न की गई| इसके बाद श्रीजी की भव्य शोभायात्रा बेलनगंज जैन मंदिर से शुरू होकर,कचहरी घाट दरेसी1,2 होते हुए बेलनगंज चौराहा जैन मंदिर पहुंची| साय:7:00 बजे श्री भगवान पार्श्वनाथ की 108 दीपकों से महाआरती संगीतमय की गई| इस अवसर पर पवन जैन,अंकित जैन,प्रशांत जैन,अनिल जैन,सुरेंद्र जैन,सुधीर जैन,अोमकार जैन,रविन्द्र जैन, सजय गोधा,अनुभव जैन,रजनी जैन,बीना जैन,पूनम जैन,वंदना जैन,अनु जैन,सुनीता जैन सरिता प्रिंसी जैन,समस्त बालिका मंडल वं महिला मंडल एव सकल दिगंबर जैन समाज बेलनगंज की जैन समाज बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

रिपोर्ट- मीडिया प्रभारी
शुभम जैन
(आगरा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *