श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के 10 दिवसीय शिविर का समापन हुआ

धर्म

 

श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के 10 दिवसीय शिविर का समापन हुआ

ब्यावर

दिगम्बर जैन पंचायती नसिया में दिगंबर जैन पंचायत की ओर से श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर और पाठशाला परिवार कोटा के संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय शिविर का आयोजन किया। जिसका समापन  हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सेठ जी की नसिया मैं सभी बच्चों को सरस्वती भवन अवलोकन कराया गया। सभी बच्चे नारे व गाजे बाजे के साथ जुलूस के रुप में सेठ जी की नसिया से पंचायती नसिया मैं आए श्री सुशील  बड़जात्या ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शुरुआत की।

श्रीमती बसंती देवी श्रीमान नरेंद्र  श्रीमती विमला देवी  श्रीमती संध्या श्री अक्षत  फागी वाला द्वारा चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अवनी जैन व आराध्या जैन ने  मंगलाचरण के माध्यम से अपनी प्रस्तुत दी ।

I

उसके बाद बाहर से पधारे हुए विद्वत पंडितजी अंकित भैया  दमोह राज भैया भोपाल का सम्मान श्रीमान धर्मचंद  रावका व श्रीमान कैलाश बड़जात्या, श्रीमान पदम  सोनी, श्रीमान सुशील  बड़जात्या, श्रीमान घनश्याम शास्त्री श्री प्रशांत भैया श्री रितेश जी फागीवाला ने किया। दोनों विद्वत पंडित जी ने शिविर में हुई गतिविधियों के बारे में उद्बोधन दिया। सभी छोटे छोटे बच्चों के द्वारा 24 तीर्थंकरों के नाम की एक कविता सुनाई गई ।और बड़े बच्चों द्वारा जिनवाणी की पुकार  लघु नाटिका का मंचन किया गया शिविर में भाग लेने वाले बच्चों ने व बड़ों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उन सभी के पारितोषिक श्रीमती कमला देवी जी श्रीमान सुमति प्रकाश , श्रीमान शरद कुमार, श्रीमती पूनम ,श्री अरिहंत,  श्री मयंक, सुश्री श्रद्धा  रावका परिवार थे। सांत्वना पुरस्कार के प्रायोजक श्रीमान पदम चंद , श्रीमती छोटी देवी ,श्रीमान जितेंद्र कुमार, श्रीमती प्रमिला, सुश्री भव्या, सुनिधि, परिधि गंगवाल परिवार थे। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या  जैन, श्रीमती प्रमिला  जैन, श्रीमती पूजा  कोठारी,सरोज बाकलीवाल, भारती जैन श्रेयांस स्टील ने किया। कार्यक्रम के पश्चात पंचायत की ओर से सभी के अल्पाहार की व्यवस्था  की गई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *