दर्शनोदय तीर्थ थूबोंनजी वार्षिक मेले में उमड़ा भक्तो का समूह तीर्थ क्षेत्र का विकास के साथ कायाकल्प होना चाहिए- सांसद डॉक्टर के.पी. यादव
अशोक नगर-
मध्य भारत के सबसे बड़े तीर्थ दर्शनोंदय अतिशय क्षेत्र थूबोनजी का वार्षिक मेला महोत्सव एवं श्री मद् जिनेन्द्र विमानोत्सव का भव्य आज आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 पद्मसागरजी महाराज के सान्निध्य में प्रतिष्टाचार्य प्रदीप जैन सुयश के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।
निकली प्रभु की भव्य शोभायात्रा
महा मस्तकाभिषेक के बाद भगवान जिनेन्द्र देव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आगे बैन्ड बाजे ज उनके पीछे बालिका नृत्य मंडल उनके पीछे गांव मन्दिर का बालदल उसके पीछे डांडिया नृत्य करते हुए श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग महिला मंडल सभी को आकर्षित कर रहा था।

उनके पीछे लेजम चलाते हुए श्री सुधासागर महिला मंडल उनके पीछे गरबा नृत्य करते हुए श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति की बहनें चल रही थी। उनके पीछे चन्देरी सेवा दल उनके बाद अशोक नगर आर्जव दिव्य घोष उनके पीछे मुनि श्री पद्मसागरजी महाराज के आगे आगे श्री वीर सेवा दल मुंगावली सभी के आकर्षण का केन्द्र बना था यह शोभायात्रा आचार्य श्री विद्यासागर जी सभागार में जाकर धर्मसभा में बदल गई।






सांसद विधायको को स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रतिभाओं का किया सम्मान
इसके पहले मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव, सांसद डॉ के पी यादव, अशोक नगर विधायक हरिबाबु राय, रामराजा यादव का सम्मान कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टिंगू महामंत्री विपिन सिंघई के द्वारा किया गया। इसी क्रम में अशोक नगर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया का सम्मान शाल, श्रीफल अभिनंदन पत्र भेट कर किया। एवम अन्य गणमान्य अतिथियों का भी अभिनंदन किया गया।

एक बार मुनिश्री सुधा सागरजी महाराज आ गये तो ये क्षेत्र चमक जायेगा-मुनि श्री


विमान महोत्सव की सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री पद्मसागरजी महाराज ने कहा थूबोनजी तीर्थ क्षेत्र का विकास बहुत अच्छी तरह से हो रहा है,जिस दिन मुनिश्री सुधा सागरजी महाराज का पदार्पण हो जाये फिर देखना थूबोनजी कहा पहुंचता है। मुझे पूरा विश्वास है कि महाराज श्री इस क्षेत्र में आयेंगे और ये पूरा क्षेत्र चमन हो जायेगा। ये तीर्थ नहीं बल्कि देश की संस्कृति का आइना है।आने वाला भविष्य इन सांस्कृतिक विरासत को देख कर हमारी संस्कृति को समझेगा मैं तो हमेशा कहता हूं कि धर्म और संस्कृति की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
सरकार तीर्थ के विकास के लिए काम कर रही है -सासंद डॉ के पी यादव

लोकप्रिय सांसद डॉ के पी यादव ने कहा कि हमारे क्षेत्र में धार्मिक तीर्थो का जाल बिछा है हम तीर्थों के विकास के लिए काम कर रहे हैं थूबोनजी तीर्थ मैं अपनी ओर से विकास की हर कोशिश करूंगा इस दौरान प्रतिष्ठा चार्य प्रदीप सुयश ने कहा कि अशोक नगर की आवाज को संसद में उठाने वाले श्री के पी यादव के साथ ब्रजेन्द्र सिंह यादव से इस पूरे क्षेत्र को बहुत उम्मीद है।
मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरा गांव थूबोनजी तीर्थ के पास है – ब्रजेन्द्र सिंह यादव
मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मुझे प्रदेश में मंत्री बनाया गया नाहो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार हमारी है और सब काम होगें और आपकी पानी और रोड़ दोनों समस्याओं का समाधान निश्चित होगा। मैं सौभाग्यशाली हूं कि तीर्थ क्षेत्र के निकट हमारा निवास है। और हमारे गांव से जब भी संत निकलते हैं हमारे घर को विश्राम कराने का सौभाग्य प्राप्त होता है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र पर आकर ऐसा लगता है कि हम अपने घरों से भी अधिक सुकुन महसूस कर रहे हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
