कमला नगर में सिद्धों की आराधना में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 1024 अर्घ्य समर्पित कर पीएनसी परिवार ने की प्रभु भक्ति**

धर्म

कमला नगर में सिद्धों की आराधना में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 1024 अर्घ्य समर्पित कर पीएनसी परिवार ने की प्रभु भक्ति**

आठवें दिन भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान, राज्यसभा सांसद नवीन जैन सहित पीएनसी परिवार ने की विशेष आराधना, अवधपुरी के पंचकल्याणक महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन**

 

**आगरा।** धर्मनगरी आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आठवां दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के नाम रहा। श्रमण मुनि श्री 108 समत्वसागर जी महाराज (गूगल बाबा), मुनि श्री 108 शीलसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सुप्रभात सागर जी महाराज के ससंघ मंगल सानिध्य में आयोजित इस भव्य विधान में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सिद्धों की आराधना की। पीएनसी परिवार, आगरा की ओर से 17 नवंबर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में जैन समाज के श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

1024 अर्घ्य समर्पित कर पीएनसी परिवार ने की सिद्धों की आराधना**

प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक जैन एवं डॉ. आशीष जैन के कुशल निर्देशन में विधान की धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप जैन पीएनसी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन एवं योगेश जैन ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं विशेष शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया। इसके पश्चात विशाल सिद्धचक्र महामंडल पर श्रीजी के समक्ष 1024 अर्घ्य समर्पित कर भक्तिपूर्वक सिद्धों की आराधना की गई।

भोपाल से पधारे लोकेश जैन ने मधुर भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की स्वर लहरियों पर पीएनसी परिवार के सदस्यों ने भक्ति नृत्य कर अपनी भावनाएं प्रभु के चरणों में समर्पित कीं। मंदिर परिसर जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

 

**अवधपुरी के पंचकल्याणक महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन

आयोजन के दौरान आगामी 14 से 19 फरवरी 2027 तक आगरा के अवधपुरी स्थित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया।पद्मप्रभु जिनालय परिवार, अवधपुरी की ओर से मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में प्रदीप जैन पीएनसी एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास दिखाई दिया।विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने किए मुनिश्री के दर्शन**कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने भी विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज सहित ससंघ विराजमान मुनिराजों के दर्शन कर उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित की और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान की सराहना करते हुए कहा कि संतों का सानिध्य आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।इस दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने परिवार सहित मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज के चरणों का प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए और धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

धर्म किसी व्यक्ति की रचना नहीं, आत्मा का स्वभाव है : मुनि श्री समत्वसागर जी**मंगल प्रवचनों में मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने जिनधर्म की व्यापकता और उसके सार्वभौमिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म किसी व्यक्ति या तीर्थंकर द्वारा बनाया नहीं जाता, बल्कि धर्म तो आत्मा का स्वभाव है। भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर तक सभी तीर्थंकरों ने जिनधर्म का पालन किया और उसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया। जिनधर्म केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके सिद्धांत संपूर्ण मानवता और प्राणीमात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।मुनिश्री ने उत्तम क्षमा के महत्व को समझाते हुए कहा कि जीवन में कई बार अपने ही निकट संबंधों में मतभेद और टकराव के कारण शत्रुता का भाव उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में क्षमा का भाव अपनाकर ही व्यक्ति राग-द्वेष से ऊपर उठ सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म के सिद्धांतों को जीवन, व्यवहार, राजनीति और व्यापार सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनाने से व्यक्ति अपने कर्तव्यों का संतुलित एवं मर्यादित निर्वहन कर सकता है

 

**संगीतमय आरती के साथ भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर**

सायंकाल 7 बजे मंदिर परिसर में श्रीजी की प्रतिमाओं की भव्य संगीतमय मंगल आरती की गई। संपूर्ण विधान का कुशल संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

इस अवसर पर पीएनसी परिवार के मुखिया प्रदीप जैन पीएनसी, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, चक्रेश जैन, योगेश जैन, जगदीश प्रसाद जैन, रोहित जैन अहिंसा, पारस जैन कांसल, अनंत कुमार जैन, यशपाल जैन, सुभाष जैन, वैभव जैन, अनिरुद्ध जैन, अभिनंदन जैन, मीना जैन, रेनू जैन, माधवी जैन, आशिता जैन, ईशू जैन, निधि जैन, सलोनी जैन, पलक जैन, मिताक्षरा जैन, मुन्नी जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं राहुल जैन सहित पीएनसी परिवार के सदस्य और आगरा जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *