रामगंजमंडी नगर के निलेश जैन रेखा जैन ऐलक श्री आगत सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका प्राप्त कर अभिभूत
कुंडलपुर में निलेश भैया एवं रेखा भाभी को मिला अनमोल आध्यात्मिक उपहार, ऐलक श्री आगत सागर जी की पुरानी पिच्छिका प्राप्त कर अभिभूत हुआ परिवार
बड़े बाबा की चरण सन्निधि में मिला सौभाग्य, ऐलक श्री के स्नेह और आशीर्वाद की स्मृति बनकर परिवार के लिए अनमोल धरोहर रहेगी पिच्छिका
रामगंजमंडी
जैन धर्म की पावन साधना परंपरा में पिच्छिका केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि संयम, अहिंसा, करुणा और जीवदया के उच्च आदर्शों का प्रतीक मानी जाती है। ऐसी पवित्र पिच्छिका प्राप्त होना किसी भी श्रावक परिवार के लिए विशेष आध्यात्मिक सौभाग्य का विषय है।
ऐसा ही अनुपम सौभाग्य रामगंजमंडी नगर के धर्मनिष्ठ निलेश जैन एवं रेखा जैन को कुंडलपुर सिद्धक्षेत्र में बड़े बाबा के पावन चरणों की सन्निधि में प्राप्त हुआ।
उन्हें आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमान आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य, निर्यापक श्रमण 108 समतासागर जी महाराज के संघस्थ ऐलक श्री 105 आगतसागर जी महाराज की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का पुण्य अवसर मिला। जनवरी माह में जब महाराज श्री रामगंज मंडी नगर में पधारे थे तब इन्हें गुरु महाराज श्री के आहार एवं चरण वंदना का अवसर प्राप्त हुआ था और महाराज श्री के मंगल विहार में पूरा परिवार एवं उनकी सेवा में तन मन धन से समर्पित रहा

यह पिच्छिका उनके लिए महज एक वस्तु नहीं, बल्कि ऐलक श्री के स्नेह, साधना और आशीर्वाद की अनमोल स्मृति है। संयम और अहिंसा की भावना से जुड़ी यह धरोहर परिवार के लिए सदैव श्रद्धा एवं प्रेरणा का केंद्र बनी रहेगी।
इस विशेष प्रसंग को परिवार ने अपने लिए अविस्मरणीय सौभाग्य बताते हुए भावनाएं व्यक्त कीं। उल्लेखनीय है कि निलेश भैया एवं रेखा भाभी, हितार्थ के माता-पिता हैं। परिवार के लिए यह अवसर आध्यात्मिक आनंद के साथ जीवनभर संजोकर रखने वाली पुण्य स्मृति बन गया।


जैसे ही यह सूचना रामगंज मंडी नगर में मिला एवं परिवार को मिला पूरा परिवार हर्ष से भर गया और संपूर्ण रामगंजमंडी ने उनके पुण्य की अनंत अनुमोदना की
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी रिपोर्ट 9929747312


