25 नवंबर को सीकर में त्याग नियम अनुसार होगा पिच्छी परिवर्तन 82 वर्षीय आर्यिका श्रीसुदृष्टिमति माताजी ने किए लगातार 8 निर्जल उपवास

धर्म

25 नवंबर को सीकर में त्याग नियम अनुसार होगा पिच्छी परिवर्तन 82 वर्षीय आर्यिका श्रीसुदृष्टिमति माताजी ने किए लगातार 8 निर्जल उपवास

सीकर

राजकीय अतिथि 77 वर्षीय आचार्य श्री वर्धमान सागर जी कुल 40 पिच्छी दंग की नसिया बजाय रोड पर विराजित है मुनि श्री प्रभास सागर,82 वर्षीय आर्यिका श्री सुदृष्टिमति की सल्लेखना साधना चल रही हैं। अष्टांहिका महापर्व में आपने 8 निर्जल उपवास किए ।अनेक नगरों से भक्त अपने अपने नगर पधारने हेतु निवेदन कर रहे है। 25 नवंबर को प्रातः श्रीजी के अभिषेक पूजन के पश्चात दोपहर को आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन, जिनवाणी भेंटकर 36 से अधिक द्रव्यों से विशेष पूजन की जावेगी । पारस नाथ 20 पंथी मंदिर कमेटी, चातुर्मास समिति द्वारा सकल दिगम्बर जैन समाज सीकर के सहयोग से आचार्य श्री सहित 40 साधुओं की पिच्छी परिवर्तन होगा जिसमें नवीन पिच्छीयो का पुण्यशाली मस्तक पर धारण करेंगे शोभा यात्रा का समापन आचार्य श्री धर्म सागर सभागृह में होगा डा राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी , मुनि श्री हितेन्द्रसागर जी, श्री प्रभवसागर जी , श्री चिंतनसागर जी , श्री दर्शित सागर जी,श्री प्रबुद्धसागर जी श्री मुमुक्षुसागरजी , श्री प्रणितसागरजी, श्री ध्येय सागर जी श्री भुवनसागर जी, मुनि श्री गुणोदय सागर श्री तत्त्व सागर श्री तप सागर श्री प्रभाष सागर आर्यिका श्री शुभमती जी, ,श्री चैत्यमति जी ,श्री विलोकमति जी, श्री दिव्यांशु मति जी ,श्री पूर्णिमामति जी ,श्री मुदितमति जी , श्री समर्पितमति जी, श्री विचक्षणमति जी, श्री निर्मुक्तमति जी,श्री विन्रममति जी, श्री दर्शनामति जी, श्री देशनामति जी , श्री महायश मति जी ,श्री देवर्धिमति ,श्री प्रणत मति,श्री निर्मोहमति ,श्री पद्मयशमति, श्री दिव्ययश मति, श्री प्रेक्षामति जी, श्री सौम्यमति श्री प्रतिभा मति, श्री सुदृष्टि मति,ऐलक श्री हर्षसागर जी,क्षुल्लक श्री सुभग सागर जी ,श्री सुगुप्त सागर जी,श्री उदित सागर जी आचार्य श्री, 13 मुनि , 22आर्यिका ,1 ऐलक, 3 क्षुल्लक कुल 40 साधु हैं। व्रत नियम धारण करने संयम पर आगे बढ़ाने की प्रेरणा के साथ नई पिच्छी देकर पुरानी पिच्छी प्राप्त करने का अवसर भाग्यशाली को मिलता है एक प्रतिमा से 10 व्रत प्रतिमा तक के नियम, आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत , शुद्ध जल ग्रहण करने ,अष्टमी चतुर्दशी को उपवास एकासन , प्रतिदिन भगवान का ,अभिषेक पूजन स्वाध्याय करने का नियम होटल अभक्ष्य पदार्थों का त्याग, सप्त व्यसन का त्याग,आजीवन या माह में कितने दिन पालन का नियम, णमोकार मंत्र की जाप, माता पिता की सेवा मांस, शराब, परस्त्रीदुराचार सेवन, जुआ, चोरी, शिकार, फास्ट फूड त्याग, हिंसात्मक सौंदर्य सामग्री त्याग, चमड़े से बनी वस्तुओं का त्याग, श्रावक श्राविकाओं के अनिवार्य कर्तव्यों देव दर्शन, अभिषेक, पूजन, तप, स्वाध्याय,, चार प्रकार के आहार अभय, औषधि,शास्त्रदान आदि का नियम, आचार्य साधुओं के दर्शन करना आदि महत्वपूर्ण है नियमावली का उद्देश्य यही है कि श्रावक,, श्राविका अपने जीवन को धर्म मय उन्नत बनावे

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *