भगवान आदिनाथ की प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है निष्पक्ष सागर महाराज रथ में विराजे भगवान आदिनाथ,चांदखेड़ी में निकली भव्य शोभायात्रा
खानपुर/
12 मार्च। खानपुर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चन्द्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद व प्रेरणा तथा मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 निष्प्रह सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने बताया कि श्री आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 12 मार्च को चांदखेड़ी में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। सुबह 6 बजे प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान आदिनाथ का महाकलशाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया, जिसे दिल्ली से पधारे नरेन्द्र कुमार सोगानी एवं समीर जैन दिल्ली परिवार ने श्रद्धापूर्वक
पुण्यार्जन किया।

महामंत्री नरेश जैन वेद ने बताया कि सुबह 9 बजे मुनि श्री 108 निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108निष्प्रह सागर जी महाराज के सानिध्य में मंदिर से भव्य रथयात्रा प्रारम्भ हुई। रथ में विराजमान भगवान श्रीजी और जिनवाणी माता की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में दुबई, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली आदि विभिन्न स्थानो आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट ने बताया कि नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मुनिश्री के पाद प्रक्षालन और आरती के साथ ही स्थानीय समाज के श्रेष्ठियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, ड्राई फ्रूट और ठंडाई की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा में दुबई से आए श्रद्धालुओं सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, भवानीमंडी से, झालरापाटन, भानपुरा से 2 बसे, रामगंजमंडी, गुना बजरंगगढ़ अध्यक्ष एस.के. जेन द्वारा 15 बसे, अशोकनगर से 2 बसे , सुसनेर और पिड़ावा से 5 बजे, कोटा से 2 बसे सहित कई स्थानों से बसों द्वारा आए श्रद्धालु शामिल हुए। करीब 8 से 10 हजार श्रद्धालु दर्शन हेतु जन्मोत्सव में आयें।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पंजाब से आया बैण्ड रहा, वहीं लटेरी (मध्यप्रदेश) से आए युवाओं के तमाशा बैण्ड ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा बूंदी, सारोला, बारां और खानपुर से महिला बैण्ड सहित कई अन्य बैण्ड भी जुलूस में शामिल हुए। सारोला समाज द्वारा भगवान ऋषभदेव के जीवन से संबंधित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें कृषि और व्यापार की कला का प्रदर्शन किया गया। हरीशगंधर्व पिड़ावा द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई।


मुकेश मासूम ने बताया कि लगभग 11 बजे जुलूस पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, जहां मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भगवान आदिनाथ की यह प्रतिमा अत्यंत चमत्कारी है। ऐसी प्रतिमा या तो कुण्डलपुर में है या चांदखेड़ी में। उन्होंने बताया कि लगभग 300 वर्ष पूर्व मुगल काल में जब मंदिरों को तोड़ा जा रहा था, उस समय किशनदास जी मड़िया को स्वप्न आया और वे शेरगढ़ से भगवान की प्रतिमा लेकर यहां पहुंचे। जहां प्रतिमा रखी गई, वहीं वह स्थापित हो गई और उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण हुआ। यह अपने आप में एक चमत्कार है।
आज दिन में 3 बजे मुनिश्री के प्रवचन में निष्पक्ष सागर जी ने बताया कि आज हम अपने संस्कारों से विमुक्त हो रहे है। आज बच्चों में संस्कारों का अभाव हो रहा है। नये नये पैकेज के लोभ में आकर अपनी संस्कृति से दूर हो रहे है। हमें अपने संस्कारों को बचाना होगा।
जुलूस की व्यवस्थाओं के मुख्य संयोजक मुकेश जैन ‘मासूम’ की टीम ने किया, जिसमें प्रशांत जैन, कैलाश जैन, महावीर कालू, कैलाश भाल सहित खानपुर समाज का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष हुकम जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि दो दिवसीय आदिनाथ जयंती महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंत में नरेश जैन वेद ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के हुकम जैन काका, नरेश जैन वेद, गोपाल जैन एडवोकेट, मुकेश चेलावत, राजेन्द्र हरसौरा, विनोद सुरलाया, महेन्द्र कासंल, कैलाश जैन, मुकेश मासूम, मुकेश, नरेन्द्र रूठियाई, अशोक नगर से शालू जैन, प्रवीण जैन एडवोकेट, पवन राधोगढ़, प्रशांत जैन, आनंद ठोरा, अनिल मास्टर सा., एस.के. जैन, (अध्यक्ष बजरंगगढ़)़, ओम जैन, पुष्प जेन, सुरेन्द्र सोनी, हुकम सोनी, मुट्ठू आदि श्रेष्ठिजन उपस्थित थे। इसके अलावा खानपुर व झालावाड़ जैन समाज के व्यक्ति भी उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
