मंत्री दिलावर ने किया स्कूल का निरीक्षण
रामगंजमंडी
क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर ने आज ग्राम पंचायत उडवा के बंधा गांव में राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से स्कूल के बारे में जानकारी ली ग्रामीणों ने मंत्री श्री दिलावर को अवगत करवाया कि यहां पर पूर्व में पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल लगी हुई थी लेकिन उसकी मोटर चोरी हो गई है इस कारण से बच्चों को पीने के पानी की समस्याएं आती है ग्रामीणों की मांग पर मंत्री श्री दिलावर ने बंधा स्कूल में एक ट्यूबवेल मय मोटर स्टार्टर टंकी के लगाने की घोषणा की ओर 8 लाख रुपए की लागत से स्कूल की छत की रिपेयरिंग की घोषणा भी की छत की रिपेयरिंग होने से बरसात में पानी टपकने से राहत मिलेगी


इस घोषणा की ग्रामीणों ने सराहना की ओर मंत्री श्री दिलावर का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर रामगंज मडी नगर पालिका के पूर्व नगर पालिका अखलेश मेडतवाल खैराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भाजपा नेता शंभू सिंह शक्तावत पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र राजा लाला बना सुनील धाकड़ जगदीश धाकड़ प्रहलाद। धाकड़ संजय धाकड़ घनश्याम धाकड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे


