श्रीमती अनीता कटारा पूर्व विधायक सागवाड़ा का नौगामा आगमन पर महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा ने किया स्वागत-अभिनंदन एवं जीवन रक्षक किट वितरित
सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा, जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
नौगामा।
राजस्थान सरकार की सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती अनीता कटारा के नौगामा नगर में आगमन पर महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें महावीर इंटरनेशनल का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह पत्रिका का अंक भेंट किया। साथ ही उन्हें महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित जीवन रक्षक किट अभियान की जानकारी दी गई एवं उपस्थित सभी बंधुओं को जीवन रक्षक किट वितरित की गई।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना से जीवन रक्षक किट वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस किट में आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहती है। हृदय संबंधी आपात स्थिति में प्रशिक्षित चिकित्सा सहायता एवं चिकित्सकों के निर्देशानुसार इसका उपयोग किया जाना चाहिए। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिल सकती है।
पूर्व विधायक श्रीमती अनीता कटारा ने महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के इस सराहनीय सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था इसी प्रकार समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर करती रहे। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी महावीर इंटरनेशनल सागवाड़ा वामा वीरा की सदस्य हैं तथा पूर्व में शाखा में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुकी हैं। महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से सेवा कार्य करने में उन्हें सदैव आनंद की अनुभूति होती है। नौगामा शाखा द्वारा किए गए सम्मान एवं स्वागत के लिए उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य सदस्य: सुरभि मोटर्स के प्रोपराइटर राजेंद्र गांधी, शाखा के वीर सदस्य मुकेश गांधी, भीलवाड़ा के गजेंद्र जैन, शाखा नौगामा की सदस्य प्रवीण, शाखा सचिव कैलाश पंचोली, ऋषिका गांधी, शामा गांधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा
सबकी सेवा, सबको प्यार 🙏
