*डॉ. राजेश पुरोहित श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित*

राज्य

*डॉ. राजेश पुरोहित श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित*

भवानीमंडी- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार भवानीमंडी निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ को कटिहार पटना, बिहार की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्थान गूंज कलम की साहित्यिक मंच द्वारा प्रकाशित दुर्गा भावांजलि भक्ति काव्यग्रन्थ में उत्कृष्ट भक्तिमय रचनाओं की सुंदर प्रस्तुति (उत्कृष्ट सहित्य सृजन के क्षेत्र में) उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान गूंज कलम की साहित्यिक मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या’ एवं मंच की संरक्षिका रूचिका के करकमलों से प्रदान किया गया।
दुर्गा भावांजलि भक्ति काव्यग्रन्थ में 33 रचनाकारों ने अपनी भक्तिमय काव्य रचनाएं लिखकर भाग लिया जो देश का एक उत्कृष्ट काव्य संकलन है।काव्य संकलन का सम्पादन डॉ. स्नेहलता आर्या द्विवेदी ने किया। अर्चना पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस काव्य ग्रन्थ में माता के नो रूपों की वंदना सभी शब्द शिल्पियों द्वारा सुन्दर ढंग से लिखी है।
इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर पुरोहित को देश की कई साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारियों रचनाकारों द्वारा बधाई संदेश मिल रहे हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *